उत्तराखंड की 69 विधानसभा सीटों पर आज सुबह मतदान शुरू हो गया जहां 74 लाख से ज्यादा मतदाता मताधिकार का प्रयोग करके चुनाव में किस्मत आजमा रहे 628 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए किये गये गठबंधन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए एेसी 10सीटों पर जहां दोनों के उम्मीदवार मैदान आ गये थे, वहां अपने पांच -पांच उम्मीदवारों को हटा लेने का एेलान किया है।
केंद्र सरकार, राज्य सरकार और नगर निगमों की सत्ता को पूरी तरह असफल बताते हुए स्वराज इंडिया ने रामलीला मैदान से तीनों नगर निगमों की सभी 272 वार्डों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी :सपा: और कांग्रेस मिलकर जनता को यूपी को ये साथ पसंद है का नारा याद करा रहे हों, लेकिन कम से कम 12 सीटें ऐसी हैं जिन पर इन दोनों के ही प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता गौरव भाटिया ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। भाटिया ने ट्वीट करके यह जानकारी दी और कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पास भेज दिया है।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो गया है। अब सीटों की जल्द घोषणा होने की संभावना है। सू्त्रों के मुताबिक कांग्रेस को 105 सीटें देने के लिए सपा सहमत हो गई है। रविवार को किसी भी समय गठबंधन का ऐलाान हो सकता है।
तमाम उतार-चढ़ाव और आशा-निराशा के बाद उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी :सपा: और कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई क्षेेत्रीय पार्टियां ताल ठोकने में जुट गई है। रेप के आरोपित आसाराम के बेटे और खुद भी रेप के आरोपित नारायण साईं की ओजस्वी पार्टी पूर्वांचल की 150सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि जो छात्र भविष्य में पत्रकार बनने की महत्वकांक्षा रखते हैं उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खबरों और विचारों का मिश्रण ना हो। उर्दू पत्रकारिता में नए पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने पर आईआईएमसी की सराहना करते हुए नायडू ने कहा कि उर्दू पत्रकारिता मीडिया और हमारे देश के संचार व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।