उप्र के रिटायर्ड डीजीपी प्रकाश सिंह ने खुलकर पुलिस पर निशाना साधा है। प्रकाश सिंह भोपाल के पुलिस मुख्यालय में आयोजित व्याख्यानमाला के.एफ. रुस्तमजी जन्म शताब्दी समारोह की संगोष्ठी में शामिल होने पहुंचे थे।
पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबैन निर्णय का विरोध करने वालों को कालेधन के पक्ष में बोलने वाला कहे जाने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने देश में भाजपा कार्यालय को कालेधन का सबसे बड़ा स्रोत बताया है।
चीन ने अपने सुपरकंप्यूटर सनवे ताएहूलाइट के जरिए लगातार आठवीं बार विश्व के सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में शीर्ष स्थान पर कब्जा बनाए रखा है। यह सुपरकंप्यूटर एक सेकेंड में 9.3 करोड़ अरब गणनाएं कर सकता है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।
जलवायु की चरम स्थिति के लिए मानवीय गतिविधियों को दोषी ठहराने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2011-2015 के पांच साल के सबसे गर्म दौर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वर्ष 2016 सबसे गर्म साल बन सकता है।
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दूसरे सत्र की खिलाडि़यों की नीलामी में आज यहां अधिक कीमत नहीं मिली जबकि स्पेन की ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन के लिए सबसे बड़ी बोली लगी।
दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत आज झारखंड के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच में केवल 48 गेंदों पर शतक ठोककर भारत की तरफ से प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे तेज सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बने।
पर्यावरण क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 17 वर्षों में सबसे खतरनाक धुंध छायी हुई है और दिल्ली सरकार को स्वास्थ्य चेतावनी जारी करके लोगों से बच्चों को घर के अंदर रखने के लिए कहना चाहिए। वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण स्वास्थ्य आपातकाल की जैसी स्थिति बनी हुई है।