मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मन की बात नहीं करते बल्कि काम की बात करते है और वह उत्तर प्रदेश के बेटे है और प्रदेश का विकास करना चाहते है। वे काम करना चाहते है।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए किये गये गठबंधन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए एेसी 10सीटों पर जहां दोनों के उम्मीदवार मैदान आ गये थे, वहां अपने पांच -पांच उम्मीदवारों को हटा लेने का एेलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुर्सी के मोह में अपने पिता मुलायम सिंह यादव की हत्या की कोशिश करने वाली कांग्रेस से गठबंधन कर शर्मनाक हरकत की है।
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा समेत किसी भी दल से कोई तालमेल ना करने का दावा जताने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती के झांसे में नहीं आने की सलाह दी। उन्होंने आज कहा कि बसपा की नेता कब किससे समझौता कर ले, कुछ नहीं कहा जा सकता।
उत्तर प्रदेश में मतदाताओं को लुभाने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने दस सूत्रीय साझा संकल्प पत्र जारी किया है। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साझा संवाददाता सम्मेलन करके यह घोषणा पत्र जारी किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नारे काम बोलता है पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अनाचार को बढ़ावा देने वाले अखिलेश का काम नहीं बल्कि कारनामे बोलते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए सपा और कांग्रेस के गठबंधन को हताशा में किया गया अवसरवादी गठजोड़ करार देते हुए आज कहा कि बसपा इस बार हारी हुई लड़ाई लड़ रही है।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि बलात्कारियों को पहले जमकर पीटना चाहिए बाद में उनके घावों पर नमक और मिर्च रगड़ना चाहिए। बलात्कारियों पर एक आम आदमी अगर इस तरह की कठोर प्रतिक्रिया देता तो आवेशवश इसे एक हद तक सही समझा जा सकता था पर ऊंचे संवैधानिक पद पर बैठे एक मंत्री का ऐसा बयान देश के कानून पर सवारी कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिफारिश पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को आज राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ-साथ सपा से भी निकाल दिया गया।