हरियाणा में करनाल से भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने भाजपा को आगाह करने वाला बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि पंजाब में भाजपा की हालत पतली है। पार्टी को व़हां अकाली दल से गठबंधन का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
समाजवादी पार्टी में चल रहे अंदरुनी कलह के बीच प्रदेश सरकार में मंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले शिवपाल यादव ने कहा कि हम नेता जी के साथ है। हालांकि शिवपाल का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया।
बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को पुत्र मोह त्याग कर सक्रिय राजनीति से तुरंत सन्यास ले लेना चाहिए।
राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा का कहना है कि कोई भी भाषा हिन्दी का स्थान नहीं ले सकती क्योंकि यह आम आदमी की भाषा है। ऐसे में हिन्दी को उच्च शिक्षा में शिक्षा का माध्यम (एमओआई) बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। चंद्रा ने यह बातें साहित्य अकादमी द्वारा हिन्दी दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहीं।
विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के परिवार की कलह अब खुलकर सामने आ गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश में पार्टी की ईकाई के अध्यक्ष बने शिवपाल यादव ने कहा कि वे नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के फैसले का स्वागत करेंगे।
उत्तर प्रदेश में चल रहे सियासी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रदेश अध्यक्ष का पद छीनकर शिवपाल यादव को दे दिया है। उधर मुख्यमंत्री ने शिवपाल से कई विभाग वापस ले लिए हैं। माना जा रहा है कि शिवपाल मंत्री का पद भी छोड़ देंगे।
उत्तर प्रदेेश चुनाव में भाजपा अगर जीत हासिल कर लेती है तो उसे देश में शासन करने के लिए दस साल का समय एडवांस में और मिल जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए भाजपा जीत के लिए सभी दांव खेलेगी। सूबे में अपनी साख बचाने के लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके विकास को आगे रखकर मैदान में उतरेगी। पीएम मोदी और उनका विकास यूपी में भाजपा को कितनी बड़ी जीत दिला पातेे हैं, यह बहस का विषय है।
पिछले चार साल से भी अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत के लिए कुमार रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बसपा के हाथी को धन खाने वाला और सपा की साइकिल को पंक्चर बताते हुए तकदीर बदलने के लिए जनता से हाथ का साथ देने को कहा।