Advertisement

Search Result : "सपा नेता"

रालोद अध्यक्ष अजित सिंह की गुजारिश, एक मंच पर आएं समाजवादी

रालोद अध्यक्ष अजित सिंह की गुजारिश, एक मंच पर आएं समाजवादी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का एलान कर चुके राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष अजित सिंह ने आज अपना रुख बदलते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह की नीतियों में विश्वास रखने वाले दलों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आग्रह किया।
काले धन के लिए छोटे व्यापारियों पर निशाना साध रही है मोदी सरकार: दिग्विजय

काले धन के लिए छोटे व्यापारियों पर निशाना साध रही है मोदी सरकार: दिग्विजय

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार काला धन बाहर निकालने के नाम पर छोटे व्यापारियों और कारोबारियों पर निशाना साध रही है।
भाजपा राष्‍ट्रीय परिषद की बैठक में शीर्ष नेता शामिल, अंत्‍योदय पर होगी गहन चर्चा

भाजपा राष्‍ट्रीय परिषद की बैठक में शीर्ष नेता शामिल, अंत्‍योदय पर होगी गहन चर्चा

भाजपा की राष्‍ट्रीय परिषद की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार को केरल कोझिकोड में शुरू हो गई जिसमें महासचिव, पदाधिकारी और राज्यों के महत्वपूर्ण नेता पार्टी के गरीब समर्थक व्यापक एजेंडे एवं उरी में आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान से निपटने की भविष्य की रणनीति को अंतिम आकार देने पर वार्ता कर रहे हैं।
पंजाब : आरएसएस नेता की मौत, डेढ़ माह पहले मारी गई थी गोली

पंजाब : आरएसएस नेता की मौत, डेढ़ माह पहले मारी गई थी गोली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता जगदीश गगनेजा की लुधियाना के अस्पताल में मौत हो गई है। पंजाब सह संघचालक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा को 6 अगस्त की रात जालंधर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मार दी थी। उनका इलाज लुधियाना के दयानंद मेडिकल कालेज में किया जा रहा था। गगनेता की मौत किडनी संक्रमण की वजह से हुई।
सपा में जारी कलह के जिम्मेदार बताए जा रहे अमर सिंह बने पार्टी महासचिव

सपा में जारी कलह के जिम्मेदार बताए जा रहे अमर सिंह बने पार्टी महासचिव

उत्तर प्रदेश के समाजवादी परिवार में पिछले दिनों चरम पर पहुंची तल्खी के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी का महासचिव बना दिया है।
सपा संकट: शिवपाल ने अखिलेश के करीबी सात नेताओं को पार्टी से निकाला

सपा संकट: शिवपाल ने अखिलेश के करीबी सात नेताओं को पार्टी से निकाला

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के तीन विधान परिषद सदस्यों और तीन युवा संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों समेत सात नेताओं को आज पार्टी से निष्कासित कर दिया। निकाले गए सभी नेता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं।
डेंगू और चिकनगुनिया : दिल्‍ली से भाजपा नेता भी हैंं बाहर

डेंगू और चिकनगुनिया : दिल्‍ली से भाजपा नेता भी हैंं बाहर

दिल्ली में डेंगू व चिकनगुनिया के बीच जनता को छोड़कर जाने वाले नेताओं में आप के अलावा भाजपा के नेता भी शामिल हैं। इन जिम्मेदार नेताओं के विदेश दौरों को लेकर राजधानी दिल्‍ली की राजनीति गर्म है। दौरा समाप्त होने से एक दिन पहले ही उपराज्यपाल नजीब जंग ने फिनलैंड एजुकेशन टूर पर गए मनीष सिसोदिया का दौरा तक निरस्त कर दिया।
कांग्रेस ने यूपी में अकेले उतरने का संकेत दिया

कांग्रेस ने यूपी में अकेले उतरने का संकेत दिया

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बड़े जोरशोर और आक्रामक तरीके से मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी ने संकेत दिया कि वह चुनाव के लिए किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं कर रही है।
अमेरिका: न्यूयार्क सिटी के भीड़-भाड़ वाले इलाके में विस्फोट, 29 घायल

अमेरिका: न्यूयार्क सिटी के भीड़-भाड़ वाले इलाके में विस्फोट, 29 घायल

न्यूयॉर्क शहर के एक व्यस्त इलाके में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में 29 लोग घायल हो गए। यह विस्फोट संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के लिए वैश्विक नेताओं के न्यूयॉर्क पहुंचने से कुछ घंटे पहले हुआ। शहर के मेयर ने इसे इरादतन कृत्य करार दिया है।
ओपिनियन पोल: उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा, बसपा होगी सबसे बड़ी पार्टी

ओपिनियन पोल: उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा, बसपा होगी सबसे बड़ी पार्टी

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सकता है और बहुजन समाज पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है। यह दावा एक ओपिनियन पोल में किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement