भूकंप ने नेपाल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ समझे जाने वाले एवरेस्ट की कमर पर चोट की। ठीक एक साल बाद एवरेस्ट को फिर से आपदा ने घेरा। पिछली बार की ही तरह इस बार भी एवरेस्ट की चढ़ाई के चरम सीजन के दौरान आई आपदा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को गिरफ्त में लेने वाली अब तक की सबसे भयानक आपदा हो गई है।
केंद्र सरकार एक हजार चार सौ ठप परियोजनाओं को फिर शुरू करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि इस ठप परियोजनाओं की वजह से बैंकिंग प्रणाली दबाव में है।
एक बार फिर पूर्वी दिल्ली के संवेदनशील इलाके त्रिलोकपुरी में शनिवार को एक बार फिर तनाव पसर गया। एक छोटी सी बात हुए विवाद ने जिस तेजी से उग्र रूप ले लिया, उससे यह लगा कि तनाव के बीज इलाके में मौजूद है। दो संप्रदायों के बीच मारपीट और जमकर पथराव हुआ जिससे पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है, हालांकि कोई बड़ी वारदात नहीं हुई।
युवा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और युवराज सिंह के अर्धशतक की मदद से दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार 11 हार के क्रम को तोड़ते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर आईपीएल आठ में पहली जीत दर्ज की।
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने संकेत दिया है कि अलगाववादी नेता मसर्रत आलम के मामले में कानून अपना काम करेगा और जो भी जरूरी होगा, उसी अनुसार मसर्रत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान राॅयल्स की ओर से एस. स्मिथ (79) की आतिशी पारी ने एक बार फिर मुंबई इंडियंस को जीत से वंचित रखा। हालांकि इस बार मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट गंवाकर 164 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था लेकिन अजिंक्य रहाणे (46) के साथ मजबूत साझेदारी निभाते हुए स्मिथ ने जीत के लिए तरस रही मुंबई इंडियंस के मंसूबे पर पानी फेर दिया।
फिल्म कहानी में सीरियल किलर की भूमिका निभाने के लिए अपार सराहना मिलने के बाद अब शाश्वत चटर्जी एक बार फिर ऐसे ही हत्यारे की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बस अंतर इतना है कि 89 में उनका यह किरदार कहीं अधिक जटिल और खूंखार है।
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह एक ट्वीट को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह सुर्खियां मीडिया को प्रेस्टीटयूट्स कहने पर है। जिसकी राजनीतिक दलों ने निंदा की है।