संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले हजारों प्रदर्शनकारियों और पुलिस में संघर्ष हुआ। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
दक्षिणी नेपाल में एक प्रमुख राजमार्ग पर मधेसी प्रदर्शनकारियों की नाकेबंदी को हटाने की कोशिश में सुरक्षाकर्मियों के गोली चलाने से कम से कम 4 व्यक्ति मारे गए और कई घायल हो गए। चार मधेसी पार्टियों को मिलाकर बने मधेसी मोर्चे और सरकार के बीच संविधान संशोधन पर वार्ता असफल रहने के बाद नेपाल में फिर हिंसा भड़क उठी है।
साहित्य अकादमी का पुरस्कार लौटाने का सिलसिला एक नई परिस्थिति का संकेत देता है और एक अभूतपूर्व माहौल की रचना भी करता है। परिस्थिति नई है, वरना अभी तक यह माना जाता रहा है कि कला और साहित्य में राज्य द्वारा सम्मानित किए जाने के लिए होड़ लगी रहती है। पुरस्कार लौटाने की व्यग्रता इस पैमाने पर पहले नहीं देखी गई।
उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मुजफ्फरनगर के मनेत गांव में दो गुटों में हुए संघर्ष में पुलिस के एक कांस्टेबल और होम गार्ड के एक जवान सहित कम से कम 12 लोग जख्मी हो गए।
अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी केंद्र सिलिकन वैली में काफी समय गुजारा। इस दौरान वह गूगल और फेसबुक जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों के मुख्यालय भी गए। करीब 30 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री के सिलिकन वैली के पहले दौर में डिजिटल इंडिया की खूब चर्चा हुई। माइक्रोसॉफ्ट से लेकर एप्पल और क्वॉलकॉम जैसी कंपनियों ने इस अभियान में दिलचस्पी दिखाई है।
पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू जिले के आरएस पुरा और अरनिया सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नागरिक इलाकों और सेना की चौकियों पर भारी गोलाबारी की है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान की तरफ भी 7 लोगों के मारे जाने की खबर भी मिल रही है।
लंबे समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के कारण चर्चा में रहे भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को उत्तराखंड कैडर में भेज दिया गया है। मूल रूप से हरियाणा कैडर के अधिकारी चतुर्वेदी पिछले तीन सालों से अपना कैडर बदलने की गुहार लगा रहे थे।
पाकिस्तान 15 अगस्त के दिन भी सीमा पर गोलीबारी से बाज नहीं आया। इस मौके पर पाकिस्तानी रेंजरों के साथ मिठाइयों का पारंपरिक आदान-प्रदान भी नहीं हुआ। शनिवार से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से कई भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों में जारी गोलीबारी और मोर्टार हमलों में एक महिला और एक सरपंच समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 9 लोग घायल हैं।
पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के मुद्दे पर आज विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया। लेकिन बासित ने उल्टे सीजफायर उल्लंघन के लिए भारत को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है।
यह 21वीं सदी का नमक सत्याग्रह है जिस पर महात्मा गांधी को भी गर्व होता। भारत ने आयोडिन युक्त नमक उत्पादन को लेकर एक दिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनी के खिलाफ पेटेंट की लड़ाई जीत ली है। नमक को लेकर यह लड़ाई भावनगर की एक सरकारी प्रयोगशाला ने जीती और दैनिक उपभोग के आयोडिन युक्त नमक बनाने के पेटेंट का नियंत्रण बहाल कर लिया। इस लड़ाई में बहुराष्ट्रीय कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) को मात मिली।