आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे कुमार विश्वास के मान-मनौव्वल का दोर जारी है। विश्वास को मनाने के लिए अरविंद केजरीवाल औऱ मनीष सिसोदिया कल देर रात तक कोशिश करते रहे।
दिल्ली नगर निगम में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय सिंह सहित आशीष तलवार और दुर्गेश पाठक ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पांच राज्यों की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आज अलग-अलग स्थानों से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पांच अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन अगले सप्ताह होने वाली आईसीसी की बैठक में बोर्ड का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें पहले ही हितों के टकराव का दोषी पाया जा चुका है। शीर्ष अदालत ने बोर्ड के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी को 24 अप्रैल को होने वाली आईसीसी की बैठक में बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दे दी है। न्यायालय ने निर्देश दिया कि उनके साथ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी जायेंगे।
पाकिस्तान ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की कथित चरमपंथी गतिविधियों के बारे में नया डोजियर तैयार किया है और इसे संयुक्त राष्ट्र तथा विदेशी राजदूतों को सौंपेगा।
एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने संयुक्त राष्ट्र की ओपन सोर्स टूल की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में शीर्ष पुरस्कार जीता है। इस टूल की मदद से उपयोगकर्ता (यूजर्स) संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्तावों को प्रभावी तरीके से देखने और सदस्य देशों की मतदान प्रक्रिया के बारे में गहरी समझ हासिल करने में सक्षम होंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती के दिन मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में सांसदों से कहा कि वे भक्त प्रवर हनुमान जी की तरह कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहें।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का चयन संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के रूप में किया है। यह विश्व के किसी नागरिक को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
सरकार ने आज कहा कि उसे पूरा भरोसा है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता मिलेगी और वीटो शक्ति को लेकर वह नए और पुराने स्थायी सदस्यों के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं चाहती। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता मिलने का विश्वास जताया।