Advertisement

Search Result : "संजय सिंह"

किसानों की जिंदगी से बड़ी कोई चीज नहीं - मोदी

किसानों की जिंदगी से बड़ी कोई चीज नहीं - मोदी

दिल्‍ली में राजस्‍थान के किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या पर आज लोकसभा में खूब हंगामा हुआ। जिसके बाद प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर लोकसभा में बयान देने पड़े। किसान विरोधी होने के आरोप झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमें यह सोचना होगा कि हम कहां गलत रहे, कौन-से गलत रास्ते पर चल पड़े। पहले क्या गलतियां रही और पिछले 10 महीने में क्या गलतियां हुई। हमें किसानों की समस्या का समाधान खोजना है। कई वर्षों से किसानों की आत्महत्या पूरे देश के लिए चिंता का विषय हैं। कल की घटना से पूरे देश में पीड़ा है और उसकी अभिव्यक्ति आज सदन में भी हुई। मैं भी इस पीड़ा में सहभागी हूं।
अजय सिंह की पुस्तक का लोकार्पण

अजय सिंह की पुस्तक का लोकार्पण

अजय सिंह की कविताएं भारतीय लोकतंत्र की विफलता को पूरी शिद्दत से प्रितिबिंबित करती हैं। उनकी कविताओं का मूल स्वर स्त्री, अल्पसंख्यक और दलित हैं।
वसुंधरा के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था मृतक किसान

वसुंधरा के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था मृतक किसान

जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की रैली में आत्महत्या करने वाला किसान गजेंद्र सिंह राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। गोंडा से आए किसान दिग्गज सिंह और उनके साथियों के अनुसार वह बोल रहा था ‘ वसुंधरा राजे मुर्दाबाद’ ।
‘ अब स्वराज अभियान तेज होगा ’

‘ अब स्वराज अभियान तेज होगा ’

देर रात आम आदमी पार्टी के चार सदस्यों को पार्टी से निकाले जाने का स्वराज अभियान पर कोई असर नहीं होगा। आम आदमी पार्टी के बागी गुट एक वरिष्ठ सदस्य बताते हैं कि ‘ अच्छा हुआ निकाल दिया, नहीं तो फालतू बातों के जबाव देने के लिए समय खराब हो रहा था। अब कम से कम हम स्वराज अभियान पर पूरा ध्यान दे सकेंगे और काम तेजी से करेंगे। ’
ग्रीनपीस के समर्थन में एकजुट हुए सामाजिक कार्यकर्ता

ग्रीनपीस के समर्थन में एकजुट हुए सामाजिक कार्यकर्ता

देश भर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ग्रीनपीस इंडिया पर हो रहे सरकारी दमन की निंदा की। सरकार के दमन की कार्रवाई के खिलाफ 180 संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में सामाजिक न्याय और गरीब-मजलूमों के अधिकार के लिये आंदोलन का इतिहास रखने वाले संगठनों पर हो रही दमन की कार्रवाई को शर्मनाक और निराशाजनक कहा है।
विवादों में एक और जूदेव

विवादों में एक और जूदेव

छत्तीसगढ़ के जशपुर राजघराने के जूदेव खानदान का विवादों से पूरा नाता रहा है। कभी भाजपा के पूर्व सांसद दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव कैमरे पर पैसे को खुदा के बराबर करार देते पकड़े गए थे और अब भाजपा के राज्यसभा सासंद रणविजय सिंह जूदेव के छोटे भाई विक्रमादित्य सिंह जूदेव की एक हरकत ने आखिर यह साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ के पिछले इलाकों में आज भी सामंतवादी ताकतें लोकतंत्र पर हावी हैं।
आईपीएलः मुंबई ने खोला जीत का खाता

आईपीएलः मुंबई ने खोला जीत का खाता

एक अदद जीत को तरस रही मुंबई इंडियंस ने आज राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के समक्ष सात विकेट पर 209 रन का इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया कि किसी भी विपक्षी टीम के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल था। बेंगलुरू 20 ओवर में 191 रन ही बना सकी।
छुट्टी के बाद राहुल ने दिखाया तेवर

छुट्टी के बाद राहुल ने दिखाया तेवर

लंबी छुट्टी के बाद वापस लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किसान रैली में सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
आईपीएलः राजस्थान ने तोड़ा चेन्नई का गुरूर

आईपीएलः राजस्थान ने तोड़ा चेन्नई का गुरूर

राजस्थान राॅयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आठ विकेट से हराकर उसके 157 रन के लक्ष्य को बौना कर दिया। अजिंक्य रहाणे और शेन वाटसन की जोड़ी की ठोस शुरुआत के दम पर टीम ने दस गेंद रहते यह लक्ष्य पा लिया।
संजय जोशी की घर वापसी पर मन की बात

संजय जोशी की घर वापसी पर मन की बात

अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब नरेंद्र मोदी की ‘मित्रों’ की सूची से बाहर रहने वाले संजय जोशी के जन्मदिन पर दिल्ली के इस कोने से उस कोने तक बधाइयों के संदेश वाले पोस्टर लग गए थे। आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक समेत दो और नेताओं को सफाई देने के साथ श्रीपाद के निजी सचिव को इस्तीफा देना पड़ा था। अब यह ‘पोस्टर वार’ लगता है खुल कर सामने आ गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement