उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी परिवार में पिछले कुछ दिनों से जारी कलह से सीधा फायदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हुआ है। यह कहना है एक सर्वेक्षण एजेंसी का जिसने दो अलग-अलग सर्वेक्षण कर दावा किया है कि इस कलह से अखिलेश का कद राजनीतिक रूप से बढ़ा है।
गुजरात में अब आरएसएस भाजपा को चुनावी आधार देने में जुट गया है। आरक्षण अधिकारों के लिए चल रहे पाटीदार, दलित व ओबीसी आंदोलनों के बीच सद्भावना बैठकों के जरिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भाजपा के लिए सक्रिय हो गया है। संघ स्वदेशी पर जोर देते हुए अब प्रदेश में 700 बैठकें करने की तैयारी में है। इसी के साथ संघ ने देश में एकात्म मानववाद मॉडल लागू करने की घोषणा की है।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा में रार को पारिवारिक नाटक करार देते हुए कहा कि सपा परिवार के नेता काले धन को लेकर आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने सपा पर अपने हितों के लिए मुसलमानों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। बसपा नेता ने भाजपा पर दंगे कराने के आरोप लगाते हुए कहा कि जनता एेसे लोगों को चुनाव में सबक सिखायेगी।
हाल ही में हैदराबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में दक्षिण भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इससे जुड़े संगठनों के लोगों के प्रति हिंसा के साथ सामाजिक समरसता पर भी बात हुई।
उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में छिड़ी वर्चस्व की जंग के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की अगुवाई में एक महागठबंधन बनने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है और आगामी पांच नवंबर को पार्टी के रजत जयन्ती कार्यक्रम में इस सिलसिले में कोई अहम एलान हो सकता है।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में जारी रस्साकशी का दौर अभी भी जारी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी मंत्री पवन पांडे को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसी बीच अखिलेश ने अचानक राजभवन पहुंच राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की जिसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रही कलह से बन रहे राजनीतिक हालात के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज अपने गुजरात दौरे को बीच में ही छोड़कर दिल्ली वापस लौट आए।
चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) ने सोवियत संघ के विघटन का हवाला देते हुए राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पार्टी पर गहरी होती पकड़ को उचित ठहराया है।
मुसलमानों के बीच एक साथ तीन तलाक की व्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खारिज किए जाने के एक दिन बाद आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि समुदाय को तीन तलाक के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।