आरएसएस के प्रवक्ता का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का कदम उठाया गया है। इससे पहले भी (पश्चिम बंगाल) सरकार ऐसा कर चुकी है। वे इस कदम की निंदा करते हैं।
पॉवर्टी टूरिज्म को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आदिवासी नेता के घर भोज आज विवादों से घिर गया।
यूपी के फर्रुखाबाद इलाके में एक मुस्लिम परिवार के 10 सदस्यों के साथ मारपीट और लूट की वारदात से कानून-व्यवस्था की स्थिति फिर सवालों के घेरे में आ गई है। इससे पहले हरियाणा भी ट्रेन में भीड़ ने ईद की खरीदारी से लौट रहे जुनैद नाम के युवक को पीट-पीटकर मार दिया था।
उत्तराखंड के चमोली जिले के एक गांव की महिलाओं ने हजारों रुपयों की अंग्रेजी शराब भरी कार और एक तस्कर को पकड़ लिया। तस्कर ने कार के आगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुरुग्राम हरियाणा का नाम लगा रखा था।