Advertisement

Search Result : "श्री सांई अस्पताल"

इसरो ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ छोड़े 104 उपग्रह

इसरो ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ छोड़े 104 उपग्रह

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आज एक ही रॉकेट के माध्यम से रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण कर इतिहास रच दिया। इनमें से तीन उपग्रह दूसरे देशों के हैं। इन उपग्रहों में भारत का पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह भी शामिल है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिये राष्ट्रीय नीति तैयार की जाए: न्यायालय ने केंद्र से कहा

मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिये राष्ट्रीय नीति तैयार की जाए: न्यायालय ने केंद्र से कहा

उच्चतम न्यायालय ने मानसिक बीमारियों से ग्रस्त लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी देने की बजाय उनके लिए एकीकृत राष्टीय नीति तैयार करने पर आज जोर दिया। प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, न्यायमूर्ति एन वी रमण और न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड की खंडपीठ ने वकील जी के बंसल की जनहित याचिका का दायरा बढाते हुये इस संबंध में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा है। जनहित याचिका में उत्तर प्रदेश के विभिन्न मानसिक रोगी अस्पतालों से करीब 300 व्यक्तियों को छुट्टी का मामला उठाते हुए आरोप लगाया गया था कि उपचार के बावजूद वे अभी भी अस्पतालों में हैं और इनमें से अधिकांश समाज के गरीब तबके के हैं।
सांस लेने में परेशानी के बाद पासवान अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में परेशानी के बाद पासवान अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में दिक्कत होने के बाद कल देर शाम यहां एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराए गए केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान की हालत अब स्थिर है। यह जानकारी उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने आज दी। पासवान को पारस एचएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिलीप कुमार ने अस्पताल में काटा केक, प्रशंसकों को कहा धन्यवाद

दिलीप कुमार ने अस्पताल में काटा केक, प्रशंसकों को कहा धन्यवाद

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने रविवार को अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ अस्पताल में अपना जन्मदिन मनाया। बीमार होने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले यहां भर्ती कराया गया था।
दिलीप कुमार ने टवीट् करके प्रशंसकों को शुक्रिया कहा,  जांच के लिए गए थे अस्पताल

दिलीप कुमार ने टवीट् करके प्रशंसकों को शुक्रिया कहा, जांच के लिए गए थे अस्पताल

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को उनके एक पैर में सूजन की वजह से लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है।
जयललिता का निधन, तमिलनाडु में शोक की लहर

जयललिता का निधन, तमिलनाडु में शोक की लहर

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का दिल का दौरा पड़ने के बाद सोमवार को चेन्‍नई के अपोलो अस्‍पताल में निधन हो गया। उनकी हालत गंभीर थी और चिकित्सकों का विशेषज्ञ दल उनके स्वास्थ्य पर गहराई से नजर रख रहा था। जयललिता दो माह से भी ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थींं।
जयललिता की हालत नाजुक, निधन की गलत खबर से मची अफरातफरी

जयललिता की हालत नाजुक, निधन की गलत खबर से मची अफरातफरी

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईडीएमके की महासचिव जे जयललिता की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अपोलो अस्पताल ने सोमवार शाम को एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले सोमवार को जयललिता के निधन की खबर फैल गई जिसके बाद समर्थकों में घोर निराशा और गुस्सा देखने को मिला। हालांकि बाद में अपोलो अस्पताल ने बयान जारी कर स्पष्ट किया जयललिता की मौत की खबर झूठ है पर उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
हरियाणाःगीता महोत्व की तैयारियां चरम पर

हरियाणाःगीता महोत्व की तैयारियां चरम पर

हरियाणा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र में 6 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जाएगा और महोत्सव में देश के 574 जिलों से गीता के शलोकों के साथ प्रतिनिधि कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे। ये प्रतिनिधि अपने साथ अपने जिले की मिट्टी लेकर आएंगे, जिससे भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा तैयार की जाएगी।
सोनिया गांधी बीमार, वायरल के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी बीमार, वायरल के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल बुखार के बाद सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement