तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का दिल का दौरा पड़ने के बाद सोमवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनकी हालत गंभीर थी और चिकित्सकों का विशेषज्ञ दल उनके स्वास्थ्य पर गहराई से नजर रख रहा था। जयललिता दो माह से भी ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थींं।
ओडि़शा की राजधानी भुवनेश्वर के सम अस्पताल में आग लगने से कम से कम 22 मरीजों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह राज्य में किसी अस्पताल में हुई भयावह घटनाओं में से एक है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है।
औरतों के लिए बन रही फिल्मों का रूप बदल रहा है। पिछले हफ्ते आई पिंक ने यदि इसका आगाज किया और अब पार्च्ट ने बता दिया कि यह सफर जारी रहेगा। लीना यादव पहले भी शब्द और तीन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने तीन औरतों की दुनिया के जरिए दुनिया की खबर ली है।
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा आलाकमान पर सोमवार को जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें पंजाब से दूर रहने को कहा था। जो मेरे लिए संभव नहीं था, सो मैंने पार्टी ही छोड़ दी। नवजोत ने कहा कि वह पंजाब से कभी अलग नहीं रह सकते। सिद्धू ने कहा कि मोदी लहर में विरोधियों के साथ मुझे भी डुबो दिया गया।
रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के सबसे उम्रदराज पैरवीकार हाशिम अंसारी के बुधवार को हुए निधन से मुसलमानों और हिन्दुओं समेत पूरे समाज में दुख का माहौल है। विवादित ढांचा विवाद के आखिरी मूल वादी अंसारी ने कभी भी मुद्दे को लेकर सियासत नहीं की। सारी जिंदगी मुकदमे की पैरवी में निकाल देने वाले अंसारी को समाज का हर वर्ग और तबका सम्मान की नजर से देखता था।
अगर तेलंगाना सरकार को एअरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से अनुमति मिल गई तो गुरुवार को हैदराबाद के हुसैनसागर तालाब के पास संजीवया पार्क पर 303 फीट यानि 92.35 मीटर का राष्ट्रीय झंडा हमेशा लहराएगा। यह देश का सबसेे ऊंचा झंडा होगा।
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। बाबा के निधन से देश-दुनिया में मौजूद उनके तमाम भक्तों में शोक की लहर है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का दिल का दौरा पड़ने के बाद आज दिल्ली में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
दिल्ली विश्वविद्यालय आज छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में अपने समकक्ष छात्रों का समर्थन कर रहे छात्रों के एक समूह के बीच झड़प का गवाह बना। यह समूह देशद्रोह के मामले में जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन कर रहा था।