 
 
                                    भारतीय शेर को लुप्तप्राय: की सूची में रखेगा अमेरिका
										    भारत और अफ्रीका में पायी जाने वाली शेर की एक प्रजाति को अमेरिका लुप्तप्राय: प्रजातियों की सूची में रखेगा क्योंकि इनकी संख्या में तेज कमी आई है। अमेरिकी मत्स्य एवं वन्यजीव सेवा ने कहा है कि वह भारत, पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में पायी जाने वाली शेर की एक उपजाति पैंथरा लियो लियो को लुप्तप्राय: जीव की श्रेणी में और पूर्वी एवं दक्षिणी अफ्रीका में पायी जाने वाली एक अन्य प्रजाति पैंथरा लियो मिलानोचैटा को संकटग्रस्त जीवों की श्रेणी में रखेगा।
										
                                                                                
                                     
                                                 
  
  
			 
                     
                    