भाजपा इस बार वृहन्नमुंबई नगर निगम चुनाव में अपनी पुरानी सहयोगी शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ने जा रही है। दोनों पार्टियों के बीच रिश्तों में खटास देखी जा रही है।
बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन के महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद जले पर नमक छिड़कते हुए शिवसेना ने राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से कहा कि वह मराठी मानूस की भलाई के लिए बिना शर्त समर्थन दे और चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे।
बीएमसी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना ने उस पर तीखा हमला किया है और उसकी तुलना मुगलों से की है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि भाजपा सुविधा के मुताबिक अपने हिंदुत्व के एजेंडे को भूल रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के संचालन के लिए पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय के नेतृत्व में आज चार सदस्यीय प्रशासनिक समिति नियुक्त की। इस समिति में इतिहासकार रामचंद्र गुहा, आईडीएफसी के अधिकारी विक्रम लिमये, महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुलजी भी शमिल हैं।
बृहन्नमुंबई नगर निगम बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों और 25 जिला परिषदों के चुनाव के लिए भाजपा से नाता तोड़ चुकी शिवसेना को चुनौती देते हुए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी :राकांपा: ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी से कहा कि वह केंद्र और महाराष्ट्र की राजग सरकार से हट जाए। शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र की राजग सरकार में गठबंधन साझेदार है।
महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव में अकेले उतरने का निर्णय लेने के बाद शिवसेना ने आज भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि हिंदुत्व और महाराष्ट्र की हितों की खातिर भगवा पार्टी के साथ गठबंधन करके उसने 25 साल का समय बर्बाद कर दिया।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि नगर निगम चुनावों में उनकी पार्टी भाजपा का साथ छोड़कर अकेले उतरेगी लेकिन इस बारे में कुछ नहीं बताया कि राजग सरकार में उनका दल गठबंधन सहयोगी बना रहेगा या नहीं। ठाकरे ने कहा कि निगम के आगामी चुनाव जल्लीकट्टू से कम नहीं हैं जहां एक सांड़ को हमेशा के लिए काबू में करना जरूरी है।
देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए इस साल चुने गए सात लोगों में शामिल एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपना पुरस्कार किसानों को समर्पित करते हुए कहा कि उनके 50 साल से ज्यादा लंबे राजनीतिक करियर के दौरान कृषि क्षेत्र में किए गए कामों को देश ने मान्यता दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गाधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को गठबंधन को बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश चमकेगा।