ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारी मौलाना यासूब अब्बास ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मुलाकात की।
केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने आज कहा कि भारत में हिंदू आबादी कम हो रही है क्योंकि वे कभी लोगों का धर्म परिवर्तन नहीं कराते जबकि कुछ अन्य देशों के विपरीत हमारे यहां अल्पसंख्यक फल फूल रहे हैं। रिजिजू के इस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है।
अपने बारे में विनय कटियार की टिप्पणी को लेकर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने आज कहा कि यह देश की आधी आबादी यानि महिलाओं के बारे में भाजपा की सोच को बेनकाब करता है। कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की है।
दावोस में विश्व आर्थिक मंच की शुरूआत से पहले, ऑक्सफेम ने आज कहा कि आठ व्यक्तियों के पास उतनी संपत्ति है जितनी दुनिया की आधी आबादी के पास है और इससे हमारे समाजों में विभाजन का खतरा पैदा होता है।
भले ही कई अध्ययन बताते हों कि दुनिया में अमीरी और गरीबी का अंतर बढ़ता ही जा रहा है और भूख और कुपोषण बहुत बड़ी समस्या बन गए हैं मगर एक हालिया अध्ययन बताता है कि विश्व की 76 प्रतिशत आबादी यानी करीब 550 करोड़ लोग मोटापे के शिकार बन गए हैं।
देश में महिलाओं की अस्मत के सबसे बड़े दुश्मन कोई गैर नहीं, बल्कि उनके सगे-संबंधी और जान-पहचान के लोग बने हुए हैं। समाज में नैतिक गिरावट और मानसिक विकृतियों के खतरनाक स्तर पर पहुंच जाने की ओर इशारा करते हुए राष्ट्रीय अपराध रिकाॅर्ड ब्यूरो :एनसीआरबी: के आंकडे़ बताते हैं कि वर्ष 2015 में बलात्कार के 95.5 प्रतिशत पंजीबद्ध मामलों में आरोपी पीड़ित महिलाओं के परिचित थे।
पाकिस्तान के अपेक्षाकृत शांत दक्षिणी सिंध प्रांत में आज ईद-उल-अजहा की नमाज के वक्त एक शिया मस्जिद के बाहर दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 13 लोग घायल हो गए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुओं की आबादी के सिलसिले में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस ने उन पर हमला करते हुए कहा है कि भागवत से इसके अलावा और क्या उम्मीद की जा सकती है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए एक भीषण बम हमले में 61 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 207 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। एक प्रदर्शन मार्च पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी दुर्दांत आंतवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।