अंजिक्य रहाणे के शतक और रविचंद्रन अश्विन की कसी हुई गेंदबाजी के चलते भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत ने दूसरी पारी आठ विकेट पर 325 रन बनाकर घोषित की और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 413 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। अब भी उसे जीत के लिए 341 रनों की दरकार है। अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी खेलने उतरे कुमार संगकारा सिर्फ 18 गेंदे खेलकर पवेलियन वापस लौटे गए।
एक ही खेल, एक ही स्तर पर खेलने वाले पुरुष को मिलने वाली इनामी राशि महिलाओं राशि से ज्यादा क्यों? यह सवाल उठाते हुए दीपिका पल्लीकल ने नेशनल स्क्वॉश चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है। पिछले दिनों फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक वीडियो ने स्त्री की आजाद के सवाल को प्रमुखता से उठाया था। लेकिन दीपिका पल्लीकल ने खुद अपने जीवन में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने की मुहिम छेड़ी है।