शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज हस्तियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रवासियों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों की एकस्वर में निंदा की।
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने वार्ता प्रक्रिया को पटरी से उतारने के लिए पाकिस्तान के साथ ही अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया जिन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए। उन्होंने कहा कि घाटी में अशांति के लिए तैयारियां पहले से ही कर ली गई थीं।
नए सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश दिया है। बिपिन रावत ने कहा है कि हमारा देश और सेना अमन और शांति चाहती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम कमजोर हैं और अगर जरूरत आई तो अपनी ताकत का इस्तेमाल करने में कभी पीछे नहीं हटेंगे।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बच्चों के अधिकार के लिए शुरू किए गए अभियान 100 मिलियन के 100 मिलियन के साथ अपना 81वां जन्मदिन मनाया। राष्ट्रपति भवन में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए इस अभियान की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को पहली बार फोन पर बात की और दोनों देशों के बीच संबंधों के अत्यंत असंतोषजनक हालात को सामान्य करने को लेकर मिलकर काम करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।
दीप सज गए। गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती की आराधना के लिए संपूर्ण भारत में धूमधाम होती रहेगी। धन तेरस और दीपावली के उत्सव भारतीय संस्कृति में संपूर्ण समाज के कल्याण, आर्थिक उन्नति एवं सुख-शांति की अवधारणा से जुड़े हुए हैं। समय के साथ रौनक बदली है।
देश को खुले में शौच से मुक्त बनाने के प्रयास के बीच आए एक शोध में कहा गया है कि ट्रेनों में बायोडाइजेस्टर शौचालय लगाने के जटिल कार्य की सफलता रेलवे को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। गांंधी शांति प्रतिष्ठान द्वारा हाल में प्रकाशित किताब जल थल मल के अनुसार, रेल की पटरी पर शौच निस्तारण को लेकर न्यायालय अक्सर अधिकारियों को फटकार लगाता है। लेकिन समाज में फैली विषमताओं के चलते निकट भविष्य में हर किसी को शौचालय मुहैया होना नामुमकिन है।
कश्मीर मुद्दे पर पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ चुके पाकिस्तान ने अमेरिका को धमकी दी है कि यदि उसने कश्मीर मुद्दे को नहीं सुलझाया तो काबुल में शांति नहीं होगी। पाकिस्तान ने पहली बार सीधे-सीधे कश्मीर को अफगानिस्तान से जोड़ दिया है।
कोलंबिया में पांच दशक से चले आ रहे गृहयुद्ध को खत्म करने के कोलंबियाई राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस के प्रयासों को मान्यता देते हुए शुक्रवार को उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति चाहता है, लेकिन हम किसी को भी पाकिस्तान पर बुरी नजर रखने की अनुमति नहीं देंगे। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, शरीफ ने यह टिप्पणी जम्मू एवं कश्मीर में और नियंत्रण रेखा पर हाल की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई मंत्रिमंडल की एक बैठक में की।