सेना में सहायक व्यवस्था के बेजा इस्तेमाल को लेकर एक स्टिंग वीडियो के वायरल होने के बाद बैरक में मृत मिले केरल के एक जवान के शव का आज फिर से पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया गया। जवान के परिजन ने उसके निधन पर आशंका जताते हुए फिर से पोस्टमार्टम की मांग की थी।
मेरा बेटा 26 दुश्मनों को मारने के बाद शहीद हुआ था। जब यह घटना घटी उस वक्त केंद्र में सरकार भाजपा की थी। उस दौरान हमसे कई तरह के वादे किए गए थे जो पूरे नहीं हुए और आज जब मेरी पोती गुरमेहर को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है तब भी सरकार भाजपा की है। यह दर्द है रामजस विवाद में चर्चा आई गुरमेहर कौर के दादा कंवलजीत सिंह का।
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में हिंसक झड़पों के कुछ दिन बाद लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा और करगिल में शहीद हुए जवान की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू किया है, जिसका नाम है- मैं एबीवीपी से नहीं डरती। यह अभियान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव सी के मिश्रा ने आज यहां राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के एक हिस्से के रुप में किशोर वय के लड़कियों एवं लड़कों के लिए ‘साथिया’ रिसोर्स किट एवं ‘ साथिया सलाह ’ मोबाइल ऐप लांच किया।
लंबे समय से कांग्रेसी उम्मीद लगाए बैठे थे कि गांधी परिवार की ओर से प्रियंका गांधी यूपी के चुनाव प्रचार करने मैदान में उतरेंगी और उनकी यह उम्मीद आखिरकार शुक्रवार को पूरी हो गई।
उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि सुरक्षा बलों के तीन जवान शहीद हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के शुरू हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों के छह अन्य जवान और एक आम नागरिक जख्मी हो गए।