Advertisement

Search Result : "वीडियो कांफ्रेंस"

जम्मू कश्मीर: बंद से पहले प्रमुख अलगाववादी नेता हिरासत में

जम्मू कश्मीर: बंद से पहले प्रमुख अलगाववादी नेता हिरासत में

सैनिक कॉलोनियों और कश्मीरी पंडित बस्तियों के खिलाफ अलगाववादियों के गुरुवार को बंद के आह्वान से पहले घाटी के कई नेताओं को बुधवार को हिरासत में लिया गया या नजरबंद कर दिया गया।
जेएनयू विवादः जांच में चार वीडियो सही पाए गए

जेएनयू विवादः जांच में चार वीडियो सही पाए गए

बीते नौ फरवरी को जेएनयू परिसर में हुए एक विवादित कार्यक्रम से जुड़े जिन वीडियो क्लिपिंग को जांच के लिए गांधीनगर की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था, उनमें से चार वीडियो सही पाए गए हैं।
‘आखिर महाराज देखना क्या चाहते थे, जनता को बताएं?’

‘आखिर महाराज देखना क्या चाहते थे, जनता को बताएं?’

सोशल मीडिया पर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक लड़की के साथ कथित तौर पर मारपीट एवं बलात्कार की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि जख्म दिखाने के लिए उस लड़की को सभी के सामने जींस के बटन खोलने के लिए कहा गया। आरोप है कि महाराज ने लड़की की जींस के बटन खुलवाकर उसके जख्म देखने चाहे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर साक्षी महाराज की तीखी आलोचना हो रही है। कोई इसे गंदी बात लिख रहा है तो कोई शर्मनाक बता रहा है।
जम्मू-कश्मीर: प्रदर्शनकारी भीड़ पर सेना की गोलीबारी में दो की मौत

जम्मू-कश्मीर: प्रदर्शनकारी भीड़ पर सेना की गोलीबारी में दो की मौत

राजधानी श्रीनगर से करीब 85 किलोमीटर दूर हंदवारा शहर में पथराव कर रही प्रदर्शनकारी भीड़ को तितर-बितर करने लिए सेना की गोलीबारी में आज दो युवकों की मौत हो गई। भीड़ सेना के कुछ जवानों द्वारा एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ के बाद प्रदर्शन कर रही थी।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल पर एक शख्स ने फेंका जूता

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल पर एक शख्स ने फेंका जूता

दिल्ली में शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर एक व्यक्ति ने जूता फेंका। हालांकि वह जूता केजरीवाल को नहीं लगा औऱ उनसे पहले ही गिर गया।
तृणमूल कांग्रेस कराएगी नारद स्टिंग ऑपरेशन की आतंरिक जांच

तृणमूल कांग्रेस कराएगी नारद स्टिंग ऑपरेशन की आतंरिक जांच

नारद स्टिंग ऑपरेशन वीडियो में अपने कुछ नेताओं के कथित रूप से रिश्वत लेते हुए दिखने के करीब एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस, माकपा और भाजपा पर पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मामले की आतंरिक जांच कराने की घोषणा की। पार्टी ने दावा किया कि अगर पार्टी का कोई सदस्य दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
आईएसआईएस की धमकी, लंदन, रोम, बर्लिन सब निशाने पर

आईएसआईएस की धमकी, लंदन, रोम, बर्लिन सब निशाने पर

आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने पेरिस हमले की तर्ज पर लंदन, बर्लिन और रोम को निशाना बनाने की धमकी दी है। संगठन ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पेरिस और ब्रसेल्स हमले तथा अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 के हमले की फुटेज है।
लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी

लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी

ब्रसेल्स में आईएसआईएस के धमाके के बाद यूरोप के देशों में कट्टरपंथियों द्वारा धमकी भरे वीडियो जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला ब्रिटेन का है जहां आईएसआईएस के दो समर्थकों ने एक वीडियो जारी कर ब्रसेल्स हमलों पर खुशी जाहिर की है और धमकी दी है कि अगला निशाना लंदन के हीथ्रो और गैटविक हवाईअड्डे और डाउनिंग स्ट्रीट हैं। डाउनिंग स्ट्रीट में ही इंग्लैंड के प्रधानमंत्री का निवास है।
कश्मीर घाटी में हड़ताल, सामान्य जनजीवन प्रभावित

कश्मीर घाटी में हड़ताल, सामान्य जनजीवन प्रभावित

कश्मीर घाटी में पृथकतावादी संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल की वजह से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अफजल गुरू प्रकरण के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एस ए आर गिलानी और जेएनयू छात्रों को देशद्रोह के आरोपों में गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ इस हड़ताल का आह्वान किया गया है।