आम आदमी पार्टी में चल रहा झगड़ा बुधवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पीएसी की बैठक में विधायक अमानतुल्लाह खान को पार्टी से सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। अमानतुल्लाह ने कुमार विश्वास पर भाजपा एजेंट होने का आरोप लगाया था। बैठक में कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले राजस्थान के प्रभारी मनीष सिसोदिया थे। विश्वास को राजस्थान के चुनाव में पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई है।
कुमार विश्वास के झगड़े की वजह कहीं राज्यसभा की सदस्यता तो नहीं है। अचानक विश्वास के तेवर बदलने को लेकर पार्टी में कई तरह की चर्चाएं हैं। पंजाब व गोवा के बाद निगम चुनावों को लेकर जिस तरह आप में उठापटक हुई है, उसकी वजह आप में पार्टी नेताओं द्वारा जगह बनाना और राज्यसभा की दावेदारी मजबूत करना माना जा रहा है।
आम आदमी पार्टी में अंदरूनी लड़ाई अब खुलकर सामने आती जा रही है। आप के कुमार विश्वास ने साफ कहा है कि वो किसी से माफी नहीं मांगेंगे। विश्वास ने कहा कि सोच समझकर आज रात बड़ा निर्णय लूंगा। जल्द ही आप सबको यह बता दूंगा।
विपक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी फायदे के लिए तीन तलाक के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक मंत्री ने कहा कि मुस्लिम लोग अपनी हवस मिटाने के वास्ते बीवियां बदलने के लिए तीन तलाक का इस्तेमाल करते हैं।
उत्तर प्रदेश में बरेली से भाजपा विधायक केसर सिंह और बाराबंकी से भाजपा सांसद प्रियंका रावत पर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हालांकि इन भाजपा नेताओं को अधिकारियों के साथ सही ढंग से बर्ताव करने की नसीहत दे दी है।
भुवनेश्व र में आयोजित भाजपा की दो-दिवसीय राष्ट्रीरय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को पार्टी के राष्ट्री य अध्यीक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों में भी निर्णायक विजय हासिल करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने मिशन ओडिशा को ध्याान में रखते हुए रोड शो किया। शो में लोगों ने पीएम मोदी का तहेदिल से स्वारगत किया।
देश के एक करोड़ लोगों के बैंक खातों की जानकारी सस्ते में उपलब्ध है। आपके बैंक खाते की जानकारी केवल दस या बीस पैसे में ही बेची जा रही है। यह जानकारी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के मामले की जांच के दौरान पुलिस को मिली। महिला के क्रेडिट कार्ड से 1.46 लाख रुपए उड़ा लिए गए थे।
मुम्बई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने हर्षद मेहता से जुड़े प्रतिभूति घोटाले में 25 साल बाद एक मामले में चार पूर्व बैंक अधिकारियों को मुजरिम करार दिया और उन्हें तीन-तीन साल की कैद की सजा सुनायी है।
अगर आपने अपना बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, तो जल्द करा लीजिए। बुधवार को आयकर विभाग ने साफ कहा कि जुलाई 2014 से अगस्त 2015 के बीच खोले गए सभी एनआरआई के बैंक अकाउंट, बीमा अकाउंट और स्टोक्स अकाउंट आधार कार्ड से 30 अप्रैल तक लिंक हो जाना चाहिए। अगर खाताधारक ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनके अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाएंगे।