पाकिस्तान के छद्म युद्ध के प्रयास 70 वर्षों से चलते रहे हैं। 1965 और 1971 में तो उसे सीधे युद्ध में भारी पराजय का सामना करना पड़ा। कारगिल की घुसपैठ भी उसे महंगी पड़ी।
ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी को बाधित कर भारत और पाकिस्तान के बीच पानी की लड़ाई में चीन के शामिल होने की खबरों को चीन की आधिकारिक मीडिया ने आज खारिज कर दिया। चीन ने कहा कि जल बंटवारे के लिए नई दिल्ली और बांग्लादेश के साथ बीजिंग एक संयुक्त बहुपक्षीय सहयोग तंत्र के लिए तैयार है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध दशहरा के लिए इन दिनों लगभग 34 गांवों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां रथ खींचने का अधिकार केवल किलेपाल के माड़िया लोगों को ही है। रथ खींचने के लिए जाति का कोई बंधन नहीं है। हर गांव से परिवार के एक सदस्य को रथ खींचना ही पड़ता है। इसकी अवहेलना करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जुर्माना लगाया जाता है।
विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने कहा कि भारत में एक अरब डॉलर की लागत वाली महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत ग्रामीण स्वच्छता परियोजना मिस्र के इसी तरह के एक सफल कार्यक्रम की तर्ज पर है और यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ परिपाटियों को साझा करने का एक उदाहरण है।
अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वर्तमान समय में भारत के क्षेत्ररक्षण को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ करार देते हुए आज यहां कहा कि बेहतर आधारभूत ढांचा और सुविधाएं मिलने से भारतीय टीम ने क्रिकेट के इस महत्वपूर्ण विभाग में तेजी से प्रगति की है। तेंदुलकर ने कहा, आजकल खिलाड़ी अपनी फिटनेस के प्रति अधिक जागरूक हैं। ऐसा क्रिकेट ही नहीं हर खेल में देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हमारे क्षेत्ररक्षण के स्तर में बहुत अधिक सुधार हुआ है। अस्सी और नब्बे के दशक में क्षेत्ररक्षण हमारा कमजोर पक्ष हुआ करता था लेकिन आज हमारा क्षेत्ररक्षण विश्व में सर्वश्रेष्ठ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मोदी ने पाक अधिकृत कश्मीर में सेना द्वारा हाल में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया और न ही वह किसी की जमीन हड़पना चाहता है।
पाकिस्तान की सीमा से सटे दीनानगर के गांव कुंडे केसल और पठानकोट के गांव बमियाल में दो गुब्बारे मिलने से सनसनी फैल गई। इन गुब्बारों के साथ एक संदेश भी मिला है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी दी गई है कि भारत कभी पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं लड़ सकता।
चीन ने एक बार फिर भारत-पाक के बीच जारी तनाव और कश्मीर पर पाकिस्तान का साथ देने से साफ इनकार किया है। चीन ने युद्ध की स्थिति और कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ उसके खड़े होने से संबंधित पाकिस्तानी मीडिया की खबरों का आज खंडन किया।
वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने अपनी स्थिति में सुधार किया है और विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के रिकॉर्ड 31 शैक्षणिक संस्थानों ने अपना स्थान बनाया है। इसमें शीर्ष पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है।