Advertisement

Search Result : "विशेष राज्य"

भाजपा सांसद के अखबार में मोदी की आलोचना, केजरीवाल के कसीदे

भाजपा सांसद के अखबार में मोदी की आलोचना, केजरीवाल के कसीदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अब उनकी पार्टी से ही विरोध की आवाजें सुनाई देने लगी हैं। ताजा मामला भाजपा सांसद अश्विनी कुमार का है जिनके अखबार में एक विशेष संपादकीय में नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की गई है जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ में कसीदे पढ़े गए हैं।
फिलहाल संकट के बादल छंटे, नहीं बंद होगा अक्षरा थियेटर

फिलहाल संकट के बादल छंटे, नहीं बंद होगा अक्षरा थियेटर

राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक अक्षरा थियेटर से संकट के बादल छंट गए हैं और फिलहाल यह थियेटर बंद नहीं होगा। इस थियेटर के बकाया बिजली बिल को चुकाने के लिए एक दान अभियान के जरिये आवश्यक धन जुटा लिया गया है और जरूरी कार्रवाई के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों से संपर्क किया गया है।
पश्चिम बंगाल: छिटपुट हिंसा के बीच दूसरे चरण में 80 प्रतिशत वोटिंग

पश्चिम बंगाल: छिटपुट हिंसा के बीच दूसरे चरण में 80 प्रतिशत वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में छिटपुट हिंसा की खबरों के बीच 56 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान खत्म हो गया। आज के चरण के जिलों में कुल 79.70 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान दिन भर राज्य के विभिन्न जिलों से सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा की लगातार खबरें आती रहीं।
जमानत पर चल रहे पी पी पांडे बने गुजरात के डीजीपी

जमानत पर चल रहे पी पी पांडे बने गुजरात के डीजीपी

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी पी पांडे ने आज गुजरात के प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। इससे पहले निवर्तमान डीजीपी पी सी ठाकुर का अप्रत्याशित तरीके से दिल्ली तबादला कर दिया गया था।
कल से सम-विषम योजना का दूसरा चरण, पूरी तरह तैयार दिल्ली सरकार

कल से सम-विषम योजना का दूसरा चरण, पूरी तरह तैयार दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार सम-विषम योजना का दूसरा चरण कल से शुरू करने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है और इस सिलसिले में अगले 15 दिनों तक रोजाना सड़कों पर 2000 यातायात कर्मी, 580 प्रवर्तन अधिकारी एवं 5000 से अधिक नागरिक रक्षा स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे।
दिखावा है भाजपा और कांग्रेस का दलित प्रेम: मायावती

दिखावा है भाजपा और कांग्रेस का दलित प्रेम: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर दलित प्रेम का दिखावा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों को उनका संवैधानिक हक न देने पर आमादा पार्टियों के खिलाफ बसपा को केंद्र और राज्यों में एक राजनीतिक ताकत बनना होगा और साल 2007 की तरह उत्तर प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी होगी।
बंदरगाह विकास के लिए निवेशकों को पीएम का न्यौता

बंदरगाह विकास के लिए निवेशकों को पीएम का न्यौता

देश के 7,500 किलोमीटर लंबे समुद्री तट को आर्थिक वृद्धि का इंजन बनाने की जरूरत पर बल देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में कहा कि भारत बंदरगाह-विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये के निवेश जुटाना चाहता है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक निवेशकों को इस कार्य में निवेश का न्यौता दिया।
चुनाव आयोग के कारण बताओ नोटिस पर भड़कीं ममता बनर्जी

चुनाव आयोग के कारण बताओ नोटिस पर भड़कीं ममता बनर्जी

केंद्रीय चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस जारी करने पर भड़कीं ममता ने चुनाव आयोग को ललकारते हुए कहा कि नोटिस का जवाब मैं नहीं बल्कि 19 मई को राज्य की जनता देगी।
30 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र से बाहर कराएं सारे आईपीएल मैच: हाईकोर्ट

30 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र से बाहर कराएं सारे आईपीएल मैच: हाईकोर्ट

बीसीसीआई को करारा झटका देते हुए बंबई हाईकोर्ट ने आज एक अहम आदेश देते हुए 30 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र में होने वाले आईपीएल मैचों को राज्य से बाहर स्थानांतरित करने को कहा है। महाराष्ट्र में 30 अप्रैल के बाद आईपीएल के 13 मैच होने हैं जो अब अदालत के निर्देश के बाद कहीं अन्यत्र स्थानांतरित किए जाएंगे।
18 घंटे का सफर तय कर लातूर पहुंची पानी वाली रेल

18 घंटे का सफर तय कर लातूर पहुंची पानी वाली रेल

भयंकर सूखे से जूझ रहे मराठवाड़ा के लातूर क्षेत्र के लिए एक विशेष ट्रेन लगभग पांच लाख लीटर पानी लेकर आज सुबह पहुंची। यह ट्रेन 18 घंटे की यात्रा करने के बाद लातूर पहुंची।
Advertisement
Advertisement
Advertisement