Advertisement

Search Result : "विशेष अदालत"

औरंगाबाद हथियार मामले में अबु जुंदाल सहित सात को उम्र कैद

औरंगाबाद हथियार मामले में अबु जुंदाल सहित सात को उम्र कैद

मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने 2006 के औरंगबाद हथियार मामले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी और 26/11 का साजिशकर्ता सैयद जैबुद्दीन अंसारी उर्फ अबु जुंदाल समेत सात आरोपियों को भी उम्र कैद की सजा सुनाई है। इससे पहले 28 जुलाई को कोर्ट ने 2006 के औरंगबाद हथियार ढुलाई मामले में आज 12 आरोपियों को दोषी करार दिया था।
केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मिली जमानत

केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मिली जमानत

एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मंगलवार को जमानत दे दी। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार ने एक लाख रूपये के निजी मुचलके पर कुमार को राहत दी।
आउटलुक विशेष - महिला पहलवानों के साथ रियो जायेगी महिला फिजियो

आउटलुक विशेष - महिला पहलवानों के साथ रियो जायेगी महिला फिजियो

रियो ओलंपिक में भाग लेने जा रही महिला पहलवानों के लिए अच्छी खबर है। अब उनके साथ महिला फिजियो भी जायेगी। खेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि पहलवानों के दल के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी। इस बार ओलंपिक में आठ पहलवानों का दल भाग लेगा। पांच पुरुष और तीन महिलाएं। पहले यह तय किया गया था कि टीम के साथ सिर्फ एक फिजियो (पुरुष) जायेगा। पर, महिला पहलवानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया है कि अब टीम के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी।
एनआईए का दावा, आतंक फैलाने आईएसआईएस के गुर्गों ने नक्‍सलियों से किया संपर्क

एनआईए का दावा, आतंक फैलाने आईएसआईएस के गुर्गों ने नक्‍सलियों से किया संपर्क

राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने दावा किया है कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के दहशतगर्दों ने भारत में आतंक फैलाने के तरीके समझने के लिए नक्‍सली गुटों से संपर्क किया है। आतंकियों के इस कदम का खुलासा करते हुए एजेंसी ने कहा कि भारत में आतंक फैलाने के लिए आईएसआईएस सक्रिय है।
बांग्लादेश में युद्ध अपराध के दोषी तीन को मौत की सजा, पांच को उम्रकैद

बांग्लादेश में युद्ध अपराध के दोषी तीन को मौत की सजा, पांच को उम्रकैद

बांग्लादेश के एक विशेष न्यायाधिकरण ने 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध के दोषी पाए गए इस्लामिक कट्टरपंथियों में से तीन को मौत की सजा सुनाई है। पांच अन्य को मृत्यु पर्यंत कैद की सजा सुनाई है।
संसदीय मामले पर मंत्रिमंडलीय समिति से स्मृति ईरानी बाहर

संसदीय मामले पर मंत्रिमंडलीय समिति से स्मृति ईरानी बाहर

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद अब संसदीय मामले की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) में अहम फेरबदल किया गया है। इस बदलाव में समिति में विशेष आमंत्रित स्मृति ईरानी को हटा दिया गया और मानव संसाधन विकास मंत्रालय में उनके उत्तराधिकारी प्रकाश जावड़ेकर को प्रोन्नत कर उनकी जगह पर समिति में लाया गया है।
तीन लाख रुपये से अधिक के नकद लेनदेन पर लगे रोक, एसआईटी की सिफारिश

तीन लाख रुपये से अधिक के नकद लेनदेन पर लगे रोक, एसआईटी की सिफारिश

अर्थव्यवस्था में कालेधन पर अंकुश लगाने के लिये तीन लाख रुपये से अधिक राशि के नकद लेनदेन और व्यक्तिगत स्तर पर 15 लाख रुपये से अधिक नकद राशि रखने पर रोक होनी चाहिये। यह सुझाव कालेधन पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दिया है।
दादरी कांड: कोर्ट ने दिया अखलाक के परिवार के खिलाफ एफआईआर का आदेश

दादरी कांड: कोर्ट ने दिया अखलाक के परिवार के खिलाफ एफआईआर का आदेश

दादरी के अखलाक हत्याकांड में गुरूवार को एक नया मोड़ आ गया जब एक स्थानीय अदालत ने कथित गौकशी के मामले में अखलाक के परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया।
अंतरराष्ट्रीय अदालत में दक्षिण चीन सागर पर हारा चीन, कहा फैसला नहीं मानेगा

अंतरराष्ट्रीय अदालत में दक्षिण चीन सागर पर हारा चीन, कहा फैसला नहीं मानेगा

हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने आज चीन को बड़ा झटका देते हुए फैसला सुनाया है कि दक्षिण चीन सागर के द्वीपों पर चीन का कोई ऐतिहासिक अधिकार नहीं है और चीन इस बारे में जो दावे करता है उसका कोई कानूनी आधार नहीं है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement