Advertisement

Search Result : "विशाल चौधरी"

समाजवादी पार्टी ने राम गोविन्द चौधरी को बनाया नेता प्रतिपक्ष

समाजवादी पार्टी ने राम गोविन्द चौधरी को बनाया नेता प्रतिपक्ष

समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ विधायक राम गोविन्द चौधरी को विधायक दल का नेता चुनाव है और अब वे नेता प्रतिपक्ष होंगे। इससे पहले माना जा रहा था कि आजम खान या शिवपाल सिंह यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौधरी को नेता मनोनीत किया।
स्मिथ का शतक, ऑस्ट्रेलिया विशाल स्कोर की ओर

स्मिथ का शतक, ऑस्ट्रेलिया विशाल स्कोर की ओर

ऑस्ट्रेलिया ने आज भारत के खिलाफ रांची में चल रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट के शुरुआती दिन स्टंप तक चार विकेट गंवाकर 299 रन बना लिए। कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 117) और ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 82) क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी निभा ली है। इस मैच के दौरान स्मिथ ने पांच हजार रन भी पूरे किए। उमेश यादव भारतीय गेंदबाजों में सबसे प्रभावशाली दिखे, उन्होंने दो विकेट लिए। जबकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।
पहले भाजपा तय करे सीएम का चेहरा उसके बाद सपा करेगी नेता प्रतिपक्ष का चयन

पहले भाजपा तय करे सीएम का चेहरा उसके बाद सपा करेगी नेता प्रतिपक्ष का चयन

समाजवादी पार्टी भाजपा की ओर से सीएम चेहरा तय हो जाने के बाद विपक्ष के नेता का नाम तय करेगी। गुरुवार को पार्टी ने जीते हुए विधायकों के साथ बैठक में यह फैसला लिया। जीते हुए विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया है कि वे जिसे चाहेंगे उसे विपक्ष का नेता बनाए।
जनता के बीच दोबारा जाकर विश्वास जीतें सपा कार्यकर्ता : अखिलेश

जनता के बीच दोबारा जाकर विश्वास जीतें सपा कार्यकर्ता : अखिलेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने आज दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अखिलेश ने उनसे जनता के बीच दोबारा जाकर पार्टी को नए सिरे से मजबूती प्रदान करने को कहा।
शिशु तस्करी कांड में आया भाजपा सांसद का नाम

शिशु तस्करी कांड में आया भाजपा सांसद का नाम

शिशु तस्करी कांड में मैराथन पूछताछ के बाद सीआइडी ने दार्जिलिंग के शिशु सुरक्षा अधिकारी मृणाल घोष और एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जलपाईगुड़ी की शिशु सुरक्षा अधिकारी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। इस मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा नेत्री जूही चौधरी से पूछताछ में सीआईडी को कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं। जूही द्वारा बिमला होम की संचालिका चंदना चक्रवर्ती को एक भाजपा सांसद से मुलाकात कराए जाने का भी पता चला है। भाजपा सांसद का नाम सामने आने के बाद सीआईडी उनसे पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी, भाजपा महिला मोर्चा की शीर्ष नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी, भाजपा महिला मोर्चा की शीर्ष नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की शीर्ष नेता जूही चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। चौधरी भाजपा की महिला विंग की महासचिव हैं। जूही चौधरी का नाम तब से सामने आया जब वो यह मामला सार्वजनिक होने के बाद भूमिगत हो गई थी।
रंगून यानी गुनाह बेलज्जत

रंगून यानी गुनाह बेलज्जत

विशाल भारद्वाज बड़े कैनवास पर फिल्म रंगून ले कर आए हैं। ओमकारा, मकबूल, हैदर बनाने वाले निर्देशक इतनी बड़ी चूक कर सकते हैं यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। दुखांत अंत उनकी फिल्मों का स्थाई भाव रहता है जो यहां भी है। लेकिन ओमकारा या मकबूल में यह दर्शकों को सिहरा देता था और यहां दर्शक राहत की सांस लेते हैं कि चलो फिल्म अब खत्म होगी।
मूर्ति के साथ हमेशा हार्दिक और गर्मजोशी भरा रिश्ता रहा है : सिक्का

मूर्ति के साथ हमेशा हार्दिक और गर्मजोशी भरा रिश्ता रहा है : सिक्का

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का का कहना है कि कंपनी के सह-संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति के साथ उनका हमेशा एक हार्दिक और गर्मजोशी भरा रिश्ता रहा है।
इन्फोसिस में भी उथल-पुथल, संस्‍थापकों-प्रबंधकों के बीच चल रही खींचतान

इन्फोसिस में भी उथल-पुथल, संस्‍थापकों-प्रबंधकों के बीच चल रही खींचतान

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस के बड़े अधिकारियों में मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं। संस्‍थापकों और प्रबंधकों के बीच खीचतान उभरकर सामने आ गई है। कुछ दिनों पहले संस्‍थापक नारायणमूर्ति ने कहा था कि वह इस तरह की कार्यप्रणाली से दुखी हैं। इसके बाद भी अब तक स्थिति में सुधार नहीं आया है।
मुलायम के करीबी अंबिका चौधरी बसपा में शामिल

मुलायम के करीबी अंबिका चौधरी बसपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के अत्यंत करीबी समझे जाने वाले वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी आज बसपा में शामिल हो गए। चौधरी यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement