दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे को आए कितने साल बीत गए। पूरे 20 साल जी। शाहरूख-काजोल की यह जोड़ी आज तक वहीं पर खड़ी है। जब भी दोनों की बात होती है इस फिल्म की चर्चा जरूरी होती है।
कांग्रेस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 23 जनवरी का दिन तय किए जाने की आलोचना करते हुए सरकार से मांग की है कि फाइलों को तत्काल सार्वजनिक किया जाए।
देश में बढ़ती सांप्रदायिकता और असहिष्णुता के खिलाफ कई साहित्यकारों के साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने को केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने गैरजरूरी कार्रवाई करार दिया है। शर्मा ने इन साहित्यकारों की पृष्ठभूमि और मंशा पर भी सवाल उठाए हैं।
रोहित शर्मा के शतक के बावजूद कानपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच रनों से हार दिया। पिछले 10 दिन में यह दूसरा मौका है जब रोहित के शतक के बावजूद भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जबाव में भारत निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन ही बना पाया। इस हार के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
नेपाल में संविधान को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के बीच राजनीतिक दलों में सहमति नहीं बन पाने के बाद हुए चुनाव में केपी शर्मा ओली नए प्रधानमंत्री चुने गए। उन्होंने सुशील कोइराला को पराजित किया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे ट्वेंटी-20 मैच में भारतीय टीम के घटिया प्रदर्शन के कारण तीन मैचों की शृंखला तो गंवानी ही पड़ी, उग्र दर्शकों के शर्मनाक व्यवहार ने भी भद्रजनों के इस खेल को शर्मसार कर दिया। भारतीय टीम महज 17.2 ओवर में 92 रन बनाकर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस आसान लक्ष्य को छह विकेट और 17 गेंद रहते हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में शृंखला का पहला ट्वेंटी-20 मैच हारने वाली भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने विश्व कीर्तिमान भी बनाए हैं। मसलन रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में अपना पहला शतक जड़कर भारत की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर करने का कीर्तिमान बनाया है। हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के हाथों सात विकेट से पराजित हो गई।
अपने सहकलाकारों के प्रति शाहरूख का प्रेम कम ही देखने को मिलता है। लेकिन आजकल वह अपने जूनियरों की खूब तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद की तारीफ के बाद इस बार वरुण धवन का नंबर आया है। शारूख आजकल दूसरों की तारीफ में इतने व्यस्त हैं कि सभी को लग रहा है उन्हें अचानक क्या हुआ है।