Advertisement

Search Result : "विमान यात्रा"

तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव सऊदी अरब पहुंचे पीएम मोदी

तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव सऊदी अरब पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेल की प्रचुरता वाले देश सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर आज रियाद पहुंचे। इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने सामरिक भागीदारी को मजबूत करने के समझौते करने के साथ ही सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर देंगे।
इजिप्ट एयर के विमान एयरबस ए320 का अपहरण

इजिप्ट एयर के विमान एयरबस ए320 का अपहरण

एयरलाइन और मिस्र सरकार के अनुसार इजिप्ट एयर के विमान एयरबस ए320 का अपहरण कर लिया गया है। सरकार के अनुसार यह घरेलू विमान था जो एलेक्जेड्रिया से काहिरा जा रहा था। तभी हथियारों से लैस एक अपहरणकर्ता ने इसे हाईजैक कर लिया।
पठानकोट हमले की जांच के लिए भारत पहुंचा पाकिस्तानी जांच दल

पठानकोट हमले की जांच के लिए भारत पहुंचा पाकिस्तानी जांच दल

पठानकोट के वायु सेना स्टेशन पर हमले के मामले की जांच के लिए पाकिस्तान का पांच सदस्यीय संयुक्त जांच दल (जेआईटी) रविवार को भारत पहुंचा। इस जांच दल में आईएसआई का एक अधिकारी भी शामिल है। किसी आतंकी मामले की जांच के लिए पाकिस्तान के दल की यह इस तरह की यह पहली भारत यात्रा है।
ब्रसेल्स हमले के मद्देनजर विमान यात्रियों से उतरवाए जा रहे हैं जूते और बेल्ट

ब्रसेल्स हमले के मद्देनजर विमान यात्रियों से उतरवाए जा रहे हैं जूते और बेल्ट

ब्रसेल्स में हुए घातक आतंकी हमले के मद्देनजर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने देश के संवेदनशील हवाई अड्डों पर चौकसी बढ़ा दी है। जिसके तहत हवाई अड्डों पर यात्रियों से जूते और बेल्ट उतारने को कहा जा रहा है और उनकी सघन तलाशी ली जा रही है।
धमाके के बावजूद मोदी की बेल्जियम यात्रा में बदलाव नहीं

धमाके के बावजूद मोदी की बेल्जियम यात्रा में बदलाव नहीं

ब्रसेल्स हवाई अड्डे में स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे हुए बम धमाकों में जेट एयरवेज के दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस धमाके के बावजूद मोदी का बेल्जिम दौरा यथावत रहेगा।
शांति प्रयासः रूस ने सीरिया से सैन्य सामान हटाना शुरू किया

शांति प्रयासः रूस ने सीरिया से सैन्य सामान हटाना शुरू किया

रूस ने सीरिया से सैन्य उपकरण वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में आज मास्को में बताया (मीमिम) वायुसेना स्टेशन पर तकनीशियनों ने रूसी संघ स्थित वायुसेना स्टेशनों तक आने के उद्देश्य से लंबी दूरी की उड़ानों के लिए विमानों को तैयार करना शुरू कर दिया है। बयान में कहा गया है कि विमानों में सैन्य उपकरणों को रखा जा रहा है। इससे पहले मास्को ने ऐलान किया था कि वह युद्ध प्रभावित देश से अपने बलों को वापस बुला लेगा।
पंजाबःपानी के मुद्दे पर कांग्रेस की यात्रा

पंजाबःपानी के मुद्दे पर कांग्रेस की यात्रा

पंजाब में पानी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस एक तीर से दो निशाने साधेगी। पहला अकाली दल और दूसरा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर। कांग्रेस पार्टी अगले हफ्ते से पंजाब के अबोहर के गांव गुमजाल से यात्रा शुरू करने जा रही है। इसमें अबोहर, मलोट, गिदड़बाहा, बठिंडा, मानसा और संगरूर जिलों के गांवों में जाकर लोगों को एकजुट किया जाएगा। विपक्ष के पूर्व नेता सुनील जाखड़ ने इस यात्रा को शुरू करने की पुष्टि की है लेकिन कहा है कि अभी तारीख फाइनल नहीं है। संभव है, अगले शनिवार से यह शुरू होगी। उन्होंने बताया, पूरा एक महीना लोगों को एकजुट करने के बाद बैसाखी पर बड़ा प्रदर्शन करने का प्रोग्राम है, पूरा प्रोग्राम एक दो दिनों में तय करके ही बताया जाएगा।
पाक को आतंकियों से लड़ने में सक्षम बनाएगा एफ-16 : केरी

पाक को आतंकियों से लड़ने में सक्षम बनाएगा एफ-16 : केरी

पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों की बिक्री के मुद्दे पर भारत और शीर्ष अमेरिकी सांसदों की ओर से हो रहे कड़े विरोध के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री ने इस फैसले का जोरदार ढंग से बचाव किया है। विदेश मंत्री ने अमेरिकी संसद को बताया है कि एफ-16 विमान लड़ाकू विमान आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई का एक अहम हिस्सा हैं।
ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट 10 अप्रैल को आएंगे भारत

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट 10 अप्रैल को आएंगे भारत

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन अपने पहले दौरे पर 10 अप्रैल को भारत पहुंच रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान उनका प्रेम की खूबसूरत निशानी ताज महल का भी दीदार करने का कार्यक्रम है।
पहले मिसाइल अब लड़ाकू विमान तैनात किए चीन ने

पहले मिसाइल अब लड़ाकू विमान तैनात किए चीन ने

अमेरिका के अधिकारियों का दावा है कि दक्षिण चीन सागर में जिस विवादित द्वीप पर चीन ने सतह से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइलें तैनात की थीं, उसी पर उसने (चीन ने) लड़ाकू विमानों को भी तैनात कर दिया है। दो अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए फॉक्स न्यूज ने कहा कि अमेरिकी खुफिया सेवाओं ने पिछले कुछ दिनों में विवादित पारसेल द्वीपों में से वूडी द्वीप पर चीनी शेनयांग जे-11 और शियान जेएच-7 युद्धक विमानों को देखा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement