Advertisement

Search Result : "विधानसभा भवन"

दिल्ली में गुजरात भवन कैंटीन नहीं है कैशलेस

दिल्ली में गुजरात भवन कैंटीन नहीं है कैशलेस

दीया तले अंधेरे की कहावत दिल्ली के गुजरात भवन में साकार हो रही है। देश भर को कैशलेस बनाने की मुहिम में जुटे नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि नकद की जगह कार्ड का इस्तेमाल हो, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित गुजरात भवन के कैंटीन में अभी तक यह व्यवस्था नहीं हो पाई है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नोट बंदी के खिलाफ प्रस्ताव, कांग्रेस और वामदल पीछे हटे

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नोट बंदी के खिलाफ प्रस्ताव, कांग्रेस और वामदल पीछे हटे

पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में नोटबंदी के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि उसे कांग्रेस और वामदलों का समर्थन हासिल नहीं हुआ जो राष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार द्वारा किये गये फैसले का विरोध करते हुए उसके साथ हैं।
कांग्रेस में गठबंधन के नेताओं के जाने से पार्टी में घमासान

कांग्रेस में गठबंधन के नेताओं के जाने से पार्टी में घमासान

सियासी कबाड समेटने तथा लंगडे़ घोडे़ पर दांव खेलने के सत्तारूढ गठबंधन के नेताओं के आरोपों के बीच प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना जहां निर्बाध रूप से जारी है वहीं दूसरी ओर इससे कांग्रेस के लिए भी टिकट बंटवारे में मुश्किल पैदा हो रही है।
यूपी का दंगल, भाजपा बनारस में तय करेगी सीएम का मुखड़ा

यूपी का दंगल, भाजपा बनारस में तय करेगी सीएम का मुखड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बार की बनारस यात्रा कुछ महत्‍वपूर्ण होगी। इसमें पार्टी चौंकाने वाले फैसले ले सकती है। पार्टी सूत्रों की मानें तो नरेंद्र मोदी बूथ स्तरीय बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का मुखड़ा कौन होगा इसका खुलासा कर सकते हैं।
जेएनयू: कन्हैया सहित 20 छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी

जेएनयू: कन्हैया सहित 20 छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी

जेएनयू प्रशासन ने कथित देशद्रोह के मामले में आरोपी कन्हैया कुमार और उमर खालिद सहित 20 विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय ने छात्रों से कुछ दिन पूर्व प्रशासनिक भवन में कुलपति और अन्य अधिकारियों को अवैध रूप से बंधक बनाए जाने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।
यूपी चुनाव की 15 दिसंबर के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा

यूपी चुनाव की 15 दिसंबर के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा 15 दिसम्बर के बाद कभी भी की जा सकती है। निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है। आयोग मतदाता सूची तैयार कराने के अलावा मतदान केन्द्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें 15 दिसम्बर के बाद किसी भी समय चुनाव तिथियों की घोषणा के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
शहडोल लोकसभा सीट पर 41 फीसदी मतदान

शहडोल लोकसभा सीट पर 41 फीसदी मतदान

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहे उपचुनाव में आज दोपहर एक बजे तक शहडोल लोकसभा सीट पर 41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नेपानगर विधानसभा सीट पर 53.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय के बाद हो रहे इस उपचुनाव को अहम माना जा रहा है और इसे नोटबंदी के बाद सत्तारूढ़ भाजपा के लिये पहली बड़ी चुनावी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश की यह दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।
इस्राइल के साथ साझेदारी मजबूत करने को आशान्वित है भारत: राष्ट्रपति

इस्राइल के साथ साझेदारी मजबूत करने को आशान्वित है भारत: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि भारत आपसी लाभ के लिए इस्राइल के साथ साझेदारी बढ़ाने को उत्सुक है और दोनों देशों को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को गृह और साइबर सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों के विकास की जरूरत है जिनमें इस्राइल ने अपनी क्षमताएं साबित की हैं।
बादल ने एसवाईएल के निर्माण के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

बादल ने एसवाईएल के निर्माण के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज पंजाब विधानसभा में सतलुज यमुना संपर्क (एसवाईएल) नहर के निर्माण के खिलाफ एक प्रस्ताव रखा जबकि विपक्षी कांग्रेसी सदस्यों ने सदन से दूरी बनाए रखी।
नोट बंद करने के फैसले पर मुलायम ने जताई असहमति

नोट बंद करने के फैसले पर मुलायम ने जताई असहमति

काला धन रोकने के सरकार के फैसले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने असहमति जताई है। उन्होने कहा कि इस फैसले को सरकार को एक सप्ताह के लिए टाल देना चाहिए। साथ ही उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा किसी से गठबंधन नहीं करेगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement