विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज एक कम चर्चित संगठन हिंदू जागरण संघ द्वारा मुस्लिमों के ही वीजा आवेदन पर ध्यान देने का आरोप लगाने के बाद उसपर पलटवार किया।
पंजाब की राजनीति में डेरों की अहम भूमिका रही है। नेता अपने वोटबैंक के लिए डेरों की शरण में जाते रहे हैं। देश विदेश में इन डेरों से करोड़ों भक्त जुड़े हैं। इनमें से प्रमुख सच्चा सौदा यानि बाबा राम रहीम, राधा स्वामी, निरंकारी, सच्चखंड बल्लां आदि प्रमुख हैं।
कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले के आरोपी कांग्रेस नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल को मंगलवार को एक विशेष अदालत ने उनकी विदेश यात्रा को कारोबारी मकसद से तीन दिन और बढ़ाने की अनुमति दे दी।
अभिनेत्री और नेता हेमा मालिनी ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शूटिंग और विदेश यात्रा की अपनी योजनाओं को स्थगित रखने का फैसला किया है।
कश्मीर में चल रहा करीब चार दशक के सबसे लंबे शुष्क मौसम का दौर अगले हफ्ते खत्म हो सकता है क्योंकि यहां मौसम विभाग ने घाटी में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है जहां के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान एक बार फिर से गिर गया है।
मध्य प्रदेश के भाजपा नेता और आरएसएस के करीबी सुशील वासवानी के लॉकरों से सोने के बिस्किट निकले हैं। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, वासवानी के लॉकरों से सोने के बिस्किट निकले हैं।
तमिलनाडु के मुख्य सचिव राम मोहन राव के चेन्नई में अन्ना नगर स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने यह छापा शेखर रेड्डी से मिली जानकारी के बाद मारा है। अन्ना नगर के अलावा 12 अन्य जगहों पर भी कार्रवाई जारी है।
आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और उनके करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ आयकर न देने के मामले में 5 याचिकाएं सुनवाई के लिए दोबारा सूचीबद्ध कर दी है। चुनाव आयोग अब कभी भी यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।
ट्विटर पर सक्रिय होकर नागरिकों को मदद पहुंचाने में अग्रणी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विदेश नीति पर आधारित मैगजीन 'फॉरेन पॉलिसी' ने साल 2016 के 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में जगह दी है। सुषमा स्वराज के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और हिलेरी क्लिंटन जैसी विश्व प्रसिद्ध हस्तियों को भी जगह दी गई है।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को देश के विदेश मंत्री के तौर पर एक्साॅनमोबिल के सीईओ रेक्स टिलरसन को चुना। हालांकि टिलरसन के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करीबी संबंधों के कारण इस मनोनयन की गहन जांच की जा सकती है।