भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने मंगलवार को कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा जीत ने साबित कर दिया है कि यह टीम अपनी सरजमीं के अलावा विदेशी धरती पर भी जीत दर्ज करने का माद्दा रखती है।
पटियाला हाउस कोर्ट ने आज दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) मानहानि मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 20 मई की तारीख तय की है।
बाबरी विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और विनय कटियार समेत 13 नेताओं पर से आपराधिक साजिश मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब में पिछले 12 दिनों से बिना भोजन के फंसे तेलंगाना के 29 प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा है। विदेश मंत्री ने भारतीय राजदूत अहमद जावेद से बातकर वहां फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद करने को कहा।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में हैदराबाद की एक महिला के फंसे होने और उसे कथित तौर पर प्रताड़ित करने की खबरों पर पाकिस्तान में तैनात भारतीय उच्चायुक्त से ब्योरा मांगा है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार चल रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अस्वस्थ मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए विदेश गए हैं। सोनिया का अभी इलाज चल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेकर चंडीगढ़ से लौटने के तुरंत बाद राहुल विदेश चले गए।
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि पाकिस्तान में लापता हुए हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादा नशीन और उनके भतीजे के लापता होने का मुद्दा भारत ने पाकिस्तान के समक्ष उठाया है।