Advertisement

Search Result : "वित्त आयोग"

खेल बजट 350 करोड़ रुपये बढ़ा

खेल बजट 350 करोड़ रुपये बढ़ा

संसद में आज पेश आम बजट में खेल मंत्रालय के कोटे में 350 करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खेल मंत्रालय को 1943 करोड़ रुपये आवंटित किए जबकि पिछले साल यह राशि 1592 करोड़ रुपये थी। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जबकि भारतीय खिलाड़ी 2018 के राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारी कर रहे हैं।
आयोग के खिलाफ उग्र हुए केजरीवाल

आयोग के खिलाफ उग्र हुए केजरीवाल

जो भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलता है केजरीवाल उसे केंद्र सरकार का एजेंट बता डालते हैं। एक बार फिर केजरीवाल ने यही किया है। चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ मतदाताओं को भड़काने के मामले में गोवा में एफआईआर क्या दर्ज करवाई केजरीवाल भड़क उठे।
चुनाव आयोग ने दी मन की बात के प्रसारण को मंजूरी

चुनाव आयोग ने दी मन की बात के प्रसारण को मंजूरी

चुनाव आयोग (ईसी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के अगले एपिसोड का कल प्रसारण किए जाने की इजाजत दे दी है। सरकार ने इस नियमित रेडियो कार्यक्रम के लिए मंजूरी प्राप्त करने के लिए चुनाव आयोग से संपर्क किया था क्योंकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में आदर्श आचार संहिता लागू है।
नोटबंदी, जीएसटी से बढ़ेगा सरकारी राजस्व: जेटली

नोटबंदी, जीएसटी से बढ़ेगा सरकारी राजस्व: जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी का आज पुरजोर बचाव किया और कहा कि बेशक इसने वित्तीय प्रणाली को थोड़े समय के लिए झकझोर दिया है, लेकिन इससे लंबे समय में कालेधन की अर्थव्यवस्था औपचारिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनेगी और कर कानूनों के अनुपालन में सुधार होगा।
शरद बोले वोट बेटी की इज्जत से बढ़कर, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

शरद बोले वोट बेटी की इज्जत से बढ़कर, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

वोट और लड़कियों को लेकर दिए गए बयान पर शरद यादव ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया है, वोट और बेटी के प्रति प्यार और इज्जत एक सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसा बेटी से प्यार करते हैं वैसे ही वोट से भी प्यार कीजिए, तभी देश और सरकार अच्छी बनेगी। शरद यादव के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेज जवाब मांगा है।
एक सप्ताह में एनएचआरसी का महानिदेशक नियुक्त करे केंद्र : सर्वोच्च न्यायालय

एक सप्ताह में एनएचआरसी का महानिदेशक नियुक्त करे केंद्र : सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने आज केंद्र को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के लिए एक सप्ताह के भीतर महानिदेशक नियुक्त करने का निर्देश दिया। न्यायालय ने केंद्र से इस मानवाधिकार संस्था के सदस्यों को भी चार सप्ताह के भीतर नियुक्त करने के लिए कहा।
चुनाव में जमकर काले धन का इस्तेमाल

चुनाव में जमकर काले धन का इस्तेमाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब बीते 8 दिसंबर को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को पूरी तरह बंद करने की घोषणा की थी तो साथ में यह भी दावा किया था कि इससे देश में जमा काले धन पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।
भाजपा गई चुनाव आयोग, राहुल ने ट्वीट किया...डरो मत

भाजपा गई चुनाव आयोग, राहुल ने ट्वीट किया...डरो मत

कांग्रेस का चुनाव चिन्‍ह जब्त करने की मांग करते हुए भाजपा के चुनाव आयोग का रूख करने पर राहुल गांधी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि प्रिय भाजपा, डरो मत। दरअसल, भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने एक भाषण के दौरान पार्टी के चिन्‍ह :हाथ: को धार्मिक शख्सियतों से जोड़ कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। राहुल ने ट्विटर पर लिखा, प्रिय भाजपा, डरो मत।
भारतीय मूल के अमेरिकी अजीत पई अमेरिकी संचार आयोग का कर सकते हैं नेतृत्व

भारतीय मूल के अमेरिकी अजीत पई अमेरिकी संचार आयोग का कर सकते हैं नेतृत्व

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन के आयुक्त अजीत पई से मुलाकात कर उनके संचार नियामक एजेंसी के प्रमुख बनने की अटकलों को और हवा दे दी है।
केंद्र, राज्य जीएसटी पर आम सहमति पर पहुंचे, एक जुलाई से लागू होगा

केंद्र, राज्य जीएसटी पर आम सहमति पर पहुंचे, एक जुलाई से लागू होगा

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू करने की दिशा में आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई। जीएसटी के प्रशासन को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया। केंद्र अधिकतर छोटे करदाताओं पर नियंत्राण का जिम्मा राज्यों को देने पर सहमत हो गया लेकिन जीएसटी को अब एक जुलाई से लागू किया जायेगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement