Advertisement

Search Result : "विज्ञान भवन"

जीवन का विज्ञान आयुर्वेद

जीवन का विज्ञान आयुर्वेद

आयुर्वेद का अर्थ है, जीवन का विज्ञान। आयुष वेद से मिल कर बने इस शब्द में आयुष का मतलब है जीव और वेद का मतलब है विज्ञान। आयुर्वेद के सिद्धांत को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली के खेड़ा डाबर, नजफगढ़ में चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान की नींव रखी गई है। यह संस्थान आयुर्वेद की उस धारणा को तोड़ता है जिसमें समझा जाता है कि आयुर्वेद मात्र कुछ जड़ी-बूटियों के सहारे चलता है। यहां पूरे भारत से उच्च शिक्षा प्राप्त अध्यापक हैं और वैज्ञानिक तरीके से मरीजों का इलाज किया जाता है। यहां अन्य विभागों के साथ लीच यानी जोंक चिकित्सा पद्धति, पंचकर्म, क्षार सूत्र विधि विशेष तौर पर लोकप्रिय हैं। पंचकर्म विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण गुप्ता कहते हैं, 'आम आदमी के लिए पंचकर्म सिर्फ मसाज है। ज्यादातर स्पा केंद्रों ने पंचकर्म की एक प्रक्रिया शिरोधारा के फोटो को इतना प्रमोट किया है कि आम जन में यह धारणा हो गई है कि शिरोधारा ही पंचकर्म है।’ प्रो. गुप्ता कहते हैं, 'सरकार को इस चिकित्सा पद्धति के मानक तय करने चाहिए। यानी यदि कोई केंद्र पंचकर्म शब्द का इस्तेमाल कर रहा है तो उसके पास अनिवार्य रूप से क्या सुविधाएं होनी चाहिए। जैसे मधुमेह के रोगियों को तेल की मालिश पंचकर्म में वर्जित है।’ प्रोफेसर गुप्ता बस्ती नेत्र यानी एनीमा देने के उपकरण पर भी सवाल उठाते हैं। वह बताते हैं कि इस अस्पताल में हर चीज मानक रूप से तय की गई है। लंबे मीनारनुमा इस उपकरण के आगे के छेद की गोलाई मटर के दाने बराबर और पीछे का छेद की गोलाई अंगूठे की मोटाई के बराबर होनी चाहिए। यह अस्पताल का सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला विभाग है, जिसमें सौ से ज्यादा मरीज हमेशा मौजूद रहते हैं।
राहत: इस वर्ष खूब बरसेंगे बदरा

राहत: इस वर्ष खूब बरसेंगे बदरा

लगातार दो वर्ष के सूखे के बाद इस वर्ष मानसून के सामान्य से बेहतर होने और देश भर में समान बारिश होने की भारत मौसम विज्ञान विभाग की सूचना किसानों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। विभाग ने आज इस वर्ष के पूर्वानुमानों की घोषणा करते हुए कहा कि मानसून के लिहाज से यह साल अच्छा रहेगा।
संसद भवन एनेक्सी में लगी आग, चल रही थी जेडीयू की बैठक

संसद भवन एनेक्सी में लगी आग, चल रही थी जेडीयू की बैठक

संसद भवन एनेक्सी में रविवार को अचानक एक कमरे में आग लग गई। कमरा नं 212 में आग लगने से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफारी मच गई लेकिन फौरन ही उस पर काबू पा लिया गया। जिस समय यह आग लगी उसी समय एनेक्सी में ही जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी।
एचसीयू: कुलपति को हटाने की मांग, छात्रों ने घेरा प्रशासनिक भवन

एचसीयू: कुलपति को हटाने की मांग, छात्रों ने घेरा प्रशासनिक भवन

हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचसीयू) के दर्जनों छात्रों ने आज विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव किया और कुलपति अप्पा राव पोडिले को तत्काल पद से हटाने और बाहरी लोगों के परिसर में प्रवेश करने पर लगी रोक हटाने की मांग की।
56 विभूतियों को पद्म सम्मान दिया राष्ट्रपति ने

56 विभूतियों को पद्म सम्मान दिया राष्ट्रपति ने

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में देश की 56 वि‌भूतियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया। इनमें से पांच को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 43 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई गण्यमाण्य लोग मौजूद थे।
हैदराबाद में कन्हैया पर फेंका गया जूता, आरोपी हिरासत में

हैदराबाद में कन्हैया पर फेंका गया जूता, आरोपी हिरासत में

हैदराबाद के दौरे पर गए जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के ऊपर एक कार्यक्रम के दैरान जूता ऊछाला गया। एक संगोष्ठी के दौरान जिस समय कन्हैया सभा को संबोधित करने वाले थे उसी समय यह घटना घटी। हालांकि जूता कन्हैया को नहीं लग कर उनतक पहुंचने से पहले ही गिर पड़ा।
एक महीने में दूसरी बार इलाहाबाद पहुंची सोनिया

एक महीने में दूसरी बार इलाहाबाद पहुंची सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले एक महीने में दूसरी बार इलाहाबाद पहुंची हैं। इस दौरान वह आनंद भवन में रही। कांग्रेस अध्यक्ष के अचानक इस दौरे को लेकर लोगों में सुगबुगाहट है कि आखिर इतनी जल्दी-जल्दी आनंद भवन का दौरा क्यों लग रहा है।
लापरवाही से हुई युवक की मौत पर मध्य प्रदेश सरकार को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

लापरवाही से हुई युवक की मौत पर मध्य प्रदेश सरकार को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

भोपाल में राज्य विधानसभा भवन के पास ही दुर्घटना के शिकार हुए युवक के प्रति पुलिस की असंवेदनशीलता और डॉक्टरी लापरवाही के चलते मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
काबुल में रक्षा मंत्रालय के पास आत्मघाती हमले में 9 लोगों की मौत

काबुल में रक्षा मंत्रालय के पास आत्मघाती हमले में 9 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के काबुल में रक्षा मंत्रालय भवन के समीप एक आत्मघाती बम हमले में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। इस बम हमले से कुछ घंटे पहले ही अफगानिस्तान के अशांत पूर्वी क्षेत्र में घातक विस्फोट हुआ था।
भारतीय तकनीक का महान क्षण: जीका वायरस का 'मेड-इन-इंडिया' टीका

भारतीय तकनीक का महान क्षण: जीका वायरस का 'मेड-इन-इंडिया' टीका

भारत में खतरनाक जीका वायरस के संक्रमण का कोई मामला भले ही सामने नहीं आया है लेकिन यह दुनिया का एेसा पहला देश जरूर बन गया है, जो अमेरिकी महाद्वीपों में भयावह सपना बन चुके वायरस के खिलाफ एक नहीं बल्कि दो-दो टीकों के परीक्षण के लिए तैयार है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement