Advertisement

Search Result : "विजय कुमार"

मानसून सत्र में पेश होगा खेल विधेयक: गोयल

मानसून सत्र में पेश होगा खेल विधेयक: गोयल

काफी समय से लंबित पड़ा राष्ट्रीय खेल विकास विधेयक मानसून सत्र में संसद में पेश होगा और खेलमंत्री विजय गोयल ने चेताया है कि इसका पालन नहीं करने पर राष्ट्रीय खेल महासंघों को सरकार से कुछ नहीं मिलेगा।
लोन डिफॉल्टर माल्या लंदन में गिरफ्तार, चंद घंटे बाद जमानत पर रिहा

लोन डिफॉल्टर माल्या लंदन में गिरफ्तार, चंद घंटे बाद जमानत पर रिहा

भारत में भगोड़ा घोषित विजय माल्या को धोखाधड़ी के आरोपों में नयी दिल्ली के प्रत्यर्पण आग्रह पर मंगलवार को स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चंद घंटे बाद उसे जमानत मिल गई। शराब कारोबारी माल्या भारत में रिण डिफॉल्ट मामले में वांछित है।
संदीप ने किया प्रचार तो भाजपा ने अपने प्रत्याशी को पार्टी से निकाला

संदीप ने किया प्रचार तो भाजपा ने अपने प्रत्याशी को पार्टी से निकाला

भाजपा ने नरेला से निगम चुनाव की अपनी उम्मीदवार सविता खत्री को कथित तौर पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के प्रचार के आरोप के बाद पार्टी से निकाल दिया है। इससे पहले संदीप कुमार के प्रचार में शामिल होने से भाजपा ने इनकार किया था लेकिन वीडियो वायरल होने के चलते भाजपा को यह फैसला लेना पड़ा है।
कुमार विश्वास ने केजरीव़ाल पर साधा निशाना: 'अपनों के भ्रष्टाचार पर चुप्पी मांगेगी जवाब'

कुमार विश्वास ने केजरीव़ाल पर साधा निशाना: 'अपनों के भ्रष्टाचार पर चुप्पी मांगेगी जवाब'

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (सीवीसी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिल्ली में करप्शन कम होने का दावा किया है।वहीं इस समय कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। जिस वीडियो में वे आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते दिख रहे हैं।
मायावती दूसरे दलों से हाथ मिलाने को तैयार, भाई को बनाया पार्टी उपाध्यक्ष

मायावती दूसरे दलों से हाथ मिलाने को तैयार, भाई को बनाया पार्टी उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सर्वेसर्वा मायावती ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि वे भाजपा को रोकने के लिए किसी भी दल से हाथ मिलाने को तैयार हैं।
अमेजन प्रमुख रॉय प्राइस से मिले अक्षय कुमार

अमेजन प्रमुख रॉय प्राइस से मिले अक्षय कुमार

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अमेजन प्रमुख रॉय प्राइस और अमेजन वीडियो टीम के प्रमुख के लिए पार्टी रखी। अक्षय ने ट्विटर पर एक सामूहिक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी पत्नी और अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना भी हैं।
ओलंपिक तैयारियों से बाहर किए जाने को सुशील कुमार ने सही ठहराया

ओलंपिक तैयारियों से बाहर किए जाने को सुशील कुमार ने सही ठहराया

भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने ओलंपिक तैयारियों से बाहर किए जाने के कदम को सही ठहराया है। टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) योजना से बाहर किये गये ओलंपिक पदकधारी सुशील कुमार ने गुरुवार को कहा कि जब वह खेल से ही बाहर हैं तो सरकार से धनराशि लेने का कोई मतलब नहीं था। सुशील के अलावा लंदन ओलंपिक के कांस्य पदकधारी योगेश्वर दत्त को भी योजना से बाहर कर दिया है। फोगाट बहनें -गीता और बबीता- को भी इसमें जगह नहीं दी गयी।
फेरा उल्लंघन मामले में माल्या के खिलाफ नया गैर जमानती वारंट

फेरा उल्लंघन मामले में माल्या के खिलाफ नया गैर जमानती वारंट

दिल्ली की एक अदालत ने उद्योगपति विजय माल्या के खिलाफ फेरा उल्लंघन मामले में कथित रूप से सम्मन से बचने के लिए बुधवार को एक गैर जमानती वारंट जारी किया है जिसकी तामील की कोई तारीख नहीं है।
क्या जर्मनी से आए हैं तरुण विजयः खड़गे

क्या जर्मनी से आए हैं तरुण विजयः खड़गे

भाजपा नेता तरुण विजय की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने लोक सभा में भारी हंगामा किया। स्वयं कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या दक्षिण भारत में रहने वाले लोग इस देश के नागरिक नहीं हैं। क्या हम भारतीय नहीं हैं। विजय क्या जर्मनी से आए हैं। वो क्या हिटलर के वंशज हैं।
क्या भाजपा और संघ के सदस्यों को ही भारतीय मानते हैं तरुण विजयः चिदंबरम

क्या भाजपा और संघ के सदस्यों को ही भारतीय मानते हैं तरुण विजयः चिदंबरम

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज भाजपा नेता तरुण विजय के दक्षिण भारतीय लोगों पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या भाजपा और आरएसएस के सदस्य ही भारतीय हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement