Advertisement

Search Result : "विकास यात्रा"

संघ से जुड़े संगठन की मंशा, अंग्रेजी को दबा मातृ भाषा पर दिया जाए जोर

संघ से जुड़े संगठन की मंशा, अंग्रेजी को दबा मातृ भाषा पर दिया जाए जोर

आरएसएस से जुड़े संगठन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की मंशा है कि स्कूलों में उच्च शिक्षा तक मातृ भाषा में ही बच्चों को सभी निर्देश दिए जाएं। न्‍यास ने नई शिक्षा नीति की सिफारिश में इस तरह की इच्‍छा व्‍यक्‍त की है। सिफारिश मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजी गई है। संगठन चाहता है कि जल्द लागू होने वाली नई शिक्षा नीति में उसकी सिफारिशों पर गौर करते हुए अंग्रेजी की जगह मातृ भाषा को बढ़ावा जाए।
दो देशों की यात्रा कर स्वदेश लौटे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

दो देशों की यात्रा कर स्वदेश लौटे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

हंगरी और अल्जीरिया की पांच दिन की यात्रा के बाद उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भारत लौट आए हैं। अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए आगे कदम उठाए जाने के संबंध में दोनों देशों के नेताओं के साथ चर्चा की।
अखिलेश ने पत्र लिख मुलायम को बताया, तीन नवंबर से शुरू करेंगे विकास रथ यात्रा

अखिलेश ने पत्र लिख मुलायम को बताया, तीन नवंबर से शुरू करेंगे विकास रथ यात्रा

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में अपनी विकास रथ यात्रा तीन नवम्बर से शुरू करने की आज घोषणा की। अखिलेश ने एक पत्र लिखकर इस बात की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने पिता मुलायम सिंह यादव को दी है।
अच्‍छे दिन :  देश में 15.2 फीसदी लोग आधा पेट खाकर गुजार रहे जीवन

अच्‍छे दिन : देश में 15.2 फीसदी लोग आधा पेट खाकर गुजार रहे जीवन

देश में भले ही जोर-शोर से कहा जा रहा हो कि हर तरफ विकास हो रहा है लेकिन विश्‍व मंंच में भारत की स्थिति कोई बेहतर नहीं कही जा सकती। वाशिंगटन ‌‌स्थित इंटरनेशनल फूड पालिसी रिसर्च इंस्टिच्यूट (आईएफपीआरआई) की एक रिपोर्ट में भारत भूखे देशों की सूची में शुुमार है।
हरियाणा कांग्रेसः  हुड्डा और तंवर के समर्थकों के बीच तनातनी

हरियाणा कांग्रेसः हुड्डा और तंवर के समर्थकों के बीच तनातनी

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा के समापन अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थकों के बीच हुई मारपीट फिर सतह पर आ सकती है। किसान यात्रा के दौरान हुई मारपीट में अशोक तंवर घायल हो गए थे और उनके कई समर्थकों को भी चोट लगी थी।
राहुल की किसान यात्रा में मारपीटः जांच करेंगे सुशील कुमार शिंदे

राहुल की किसान यात्रा में मारपीटः जांच करेंगे सुशील कुमार शिंदे

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा के दौरान दिल्ली में हुई मारपीट के मामले की जांच पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घटना के चार दिन बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए शिंदे को जांच का जिम्मा सौपा है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही मामले की पूरी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को देंगे।
माया का प्रहार, पीएम मोदी ने यूपी की जनता से झूठे वादे किए

माया का प्रहार, पीएम मोदी ने यूपी की जनता से झूठे वादे किए

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की महारैली हुई। बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की 10 वीं पुण्यतिथि पर ये महारैली की आयोजित की गई। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने रैली में यूपी सरकार, केंद्र सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 2017 में पूर्ण बहुमत से यूपी में सरकार बनाने का दावा भी किया।
जेएनयू में योग और सांस्कृतिक पाठ्यक्रम का प्रस्ताव फिर हुआ खारिज

जेएनयू में योग और सांस्कृतिक पाठ्यक्रम का प्रस्ताव फिर हुआ खारिज

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के शीर्ष निर्णायक निकाय अकादमिक काउंसिल ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति और योग में अल्पकालिक पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। यह प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया था। बताया जा रहा है कि आरएसएस और अन्य दक्षिणपंथी संगठनों के दबाव में इन विषयों में पाठ्टक्रम शुरू रने का प्रसताव तैयार किया गया है।
वेमुला की मौत पर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से केंद्र ने किया इनकार

वेमुला की मौत पर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से केंद्र ने किया इनकार

केंद्र सरकार ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला की मौत पर गठित पैनल की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है।
मप्र: आंकड़ों में घिरी भाजपा सरकार, करोड़ों को पोषाहार देने का दावा सवालों में

मप्र: आंकड़ों में घिरी भाजपा सरकार, करोड़ों को पोषाहार देने का दावा सवालों में

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने ही आंकड़ों से अपने लिए बवाल खड़ा कर दिया। मामला पोषाहार बजट का है। सरकार ने बजट ज्यादा दिखाने के लिए आंकड़ों में एक करोड़ से भी ज्यादा बच्चों को पोषाहार बांटने का दावा किया है। लेकिन यह आंकड़ा खुद सरकार के लिए ही मुसीबत खड़ी करने वाला है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement