‘ संसद एक मरकज अदारा है लेकिन वहां बैठे लोग नफरत उगल रहे हैं। खासकर मुस्लिम अकिलियत के खिलाफ। साल भर से आग उगलने का यह सिलसिला जारी है और सरकार मुंह में बताशा डालकर बैठी है। इसका मतलब समझा सकता है। लेकिन इस देश में धर्मनिरपेक्षता का दस्तूर जारी रखने के लिए हम मैदान में आए हैं। इसके लिए 12 मार्च को दिल्ली में लगभग 40,000 हिंदू, मुसलमान, दलित और ईसाई धर्म के लोग इक्ट्ठा होकर अमन का पैगाम देंगे।‘ यह कहना है जमीअत-उलमा-ए-हिंद के सदर मौलाना सईद अरशद मदनी का।
समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच ज्यादा समय बिताने और गलती करने पर सरकार की नकेल कसने के लिए ही वह खुद मुख्यमंत्री नहीं बने। उन्होंने दादरी कांड का जिक्र करते हुए कहा कि घटना में भाजपा से जुड़े तीन लोग शामिल थे और प्रधानमंत्री चाहें तो वह उनका नाम बता सकते हैं।
भारत के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमलों की पृषठभूमि में पाकिस्तान के एक मंत्री ने कहा है कि कुछ तत्व भारत-पाक शांति वार्ता को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। साथ ही मंत्री ने कहा कि इन हरकतों के बावजूद वे लोग अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं होंगे।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमाई इलाकों में आज एक शक्तिशाली भूकंप आया जिसमें 89 लोग घायल हो गए। 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटकों को अफगानिस्तान पाकिस्तान समेत उत्तर भारत में भी महसूस किया गया।
अफगानिस्तान के मैदान शहर के पश्चिम में 40 किलोमीटर के राजमार्ग को मौत की सड़क के तौर पर जाना जाता है। इस सड़क के बारे में चालक कहते हैं कि इसपर आतंकवादी जातिय, हजारा अल्पसंख्यकों को भेड़ों और गायों की तरह काटते हैं।
भारत बीमार कैसे पड़ता है? यह कोई एेसा सवाल नहीं है, जो धर्मनिरपेक्षता या असहिष्णुता पर बहस चाह रहा हो। यह तो एक एेसा वास्तविक प्रश्न है, जिसे लेकर शोधकर्ता चकराए हुए हैं।
बिहार चुनाव में कामयाबी हासिल करने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब पश्चिमी यूपी की पदयात्रा पर निकल चुके हैं। आज सहारनपुर से पदयात्रा की शुरुआत करते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। रहुल गांधी ने किसानों से कहा, प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं, मैं आपसे मिलने खेत पहुंच रहा हूं।