Advertisement

Search Result : "लोकसभा टीवी"

लाइव टीवी शो के दौरान मारपीट, राधे मां पर हो रही थी बहस

लाइव टीवी शो के दौरान मारपीट, राधे मां पर हो रही थी बहस

निजी टीवी चैनल आईबीएन-7 पर लाइव बहस के दौरान तकरार मारपीट तक पहुंच गई। रविवार को प्रोग्राम ‘आज का मुद्दा’ में राधे मां और उन पर लगने वाले आरोपों को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान ओमजी महाराज नाम के एक तथाकथित धर्मगुरू ने स्‍टू‍डियों में बैठीं दीपा शर्मा नाम की महिला पर व्‍यक्तिगत टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। इससे गुस्‍साई दीपा शर्मा ने ओमजी महाराज को थप्‍पड़ रसीद कर दिया। फिर क्‍या था महिला और महाराज के बीच शो के दौरान ही हाथापाई शुरू हो गई। प्रोग्राम के वीडियो में महाराज भी महिला को थप्‍पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बिहार के कोशी क्षेत्र के लिए भाजपा की नई रणनीति

बिहार के कोशी क्षेत्र के लिए भाजपा की नई रणनीति

बिहार का कोशी क्षेत्र लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए के लिए बुरा सपना साबित हुआ था। यहां पर एनडीए को एक भी सीट जीतने में कामयाबी नहीं मिली थी। कभी कांग्रेस का गढ़ रहा यह क्षेत्र कालांतर में पहले लालू प्रसाद और फिर जद-यू-भाजपा का दुर्ग बना मगर लोकसभा चुनाव में यहां मिली हार ने भाजपा को इस क्षेत्र में नई रणनीति बनाने के लिए मजबूर कर दिया।
महागठबंधन में फूट: रघुनाथ झा ने राजद छोड़ा, सपा में शामिल

महागठबंधन में फूट: रघुनाथ झा ने राजद छोड़ा, सपा में शामिल

बेतिया से सांसद रहे झा ने राजद छोड़ सपा में जाने की घोषणा करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की कीमत पर परिवार की राजनीति में संलिप्त रहने के आरोप लगाया।
‘ग्रैंड मस्ती’ के टीवी प्रीमियर पर रोक

‘ग्रैंड मस्ती’ के टीवी प्रीमियर पर रोक

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बालीवुड फिल्म ग्रैन्ड मस्ती के टेलीविजन प्रीमियर पर आज रोक लगा दी और कहा कि फिल्म को असीमित लोक प्रदर्शन के लिए सत्यापित नहीं किया गया था और इसका केबल नेटवर्क नियमन कानून के तहत प्रसारण नहीं हो सकता।
कांग्रेस ने राज्यसभा संबंधी बयान पर जेटली को घेरा

कांग्रेस ने राज्यसभा संबंधी बयान पर जेटली को घेरा

सरकार के सुधारों के एजेंडे को रोकने में राज्यसभा की भूमिका की बात करने वाले वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान के लिए कांग्रेस ने आज उनसे माफी मांगने को कहा। कांग्रेस ने कहा है कि संविधान और संसद को पुन: परिभाषित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
आजादी विशेष | मत बोल कि जुबां है बंदिश में तेरी

आजादी विशेष | मत बोल कि जुबां है बंदिश में तेरी

अभिव्यक्ति की आजादी के लिए यह वर्ष नाटकीय रहा है। यह इंडियाज डॉटर पर सेंसरशिप से लेकर श्रेया सिंघल फैसले के उत्साह और फिर गुपचुप तरीके से इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी को ब्लॉक करने की सरकारी कोशिश के बीच झूलता रहा। हालांकि हर घटना ने अलग-अलग नाराजगी पैदा की मगर सच यही है कि ये सभी जुड़ी हुई हैं। ये सभी अभिव्यक्ति की आजादी पर खतरे को दूर रखने वाले संवैधानिक सुरक्षा उपायों में मौजूद खामियों को बताने वाले चेतावनी संकेत हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement