Advertisement

Search Result : "लाल जी पटेल"

फिल्म संस्थान के अध्यक्ष बने रावण

फिल्म संस्थान के अध्यक्ष बने रावण

फिल्म संस्थान पुणे के निदेशक और महाभारत में युधिष्ठर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान दिल्ली की लव-कुश रामलीला में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। ग्रीन रूम में वह अपना मेकअप करवाते हुए ज्यादा बात तो नहीं कर पाए लेकिन इस भूमिका को लेकर वह काफी उत्साहित दिखे। ठेठ पंजाबी भाषा में वे दूसरे कलाकारों का हौसला बढ़ाते नजर आए।
देश का पहला गौ विश्वविद्यालय हरियाणा में खोलने का प्रस्ताव

देश का पहला गौ विश्वविद्यालय हरियाणा में खोलने का प्रस्ताव

हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले गौ सेवा आयोग ने अब राज्य में गौ विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव दिया है। इसके पीछे प्रमुख तर्क यह है कि इस विश्वविद्यालय में गाय के दूध, मूत्र और गोबर पर रिसर्च तो होगा ही साथ ही गौ पालन के प्रति लोगों का झुकाव भी बढ़ेगा। इसके लिए पांच सौ एकड़ जमीन की आवश्यक्ता बताई जा रही है।
नासा का दावा, प्लूटो ने अपने सबसे बड़े उपग्रह को लाल किया

नासा का दावा, प्लूटो ने अपने सबसे बड़े उपग्रह को लाल किया

प्लूटो के सबसे बड़े उपग्रह कैरन के ध्रुवीय क्षेत्र का लाल होना दरअसल इस बर्फीले ग्रह के वातावरण से मिथेन गैस के पलायन करने का परिणाम है। नासा के अंतरिक्ष यान न्यू होराइजन्स ने पिछले साल सबसे पहले इस रंगीन क्षेत्र की पहचान की थी। अब वैज्ञानिकों ने इसके पीछे के रहस्य को सुलझा लिया है।
भाजपा का नया सिरदर्द : गुजरात में पटेलों के बाद अब महाराष्ट्र में मराठा सड़क पर

भाजपा का नया सिरदर्द : गुजरात में पटेलों के बाद अब महाराष्ट्र में मराठा सड़क पर

भाजपा गुजरात में अभी पटेल आंदोलन से राहत भी नहीं ले पाई है कि उसे अब महाराष्ट्र में सबसे पावरफुल मराठा समुदाय के आंदोलन का सामना करना पड़ रहा है। सूबे के अहमदनगर जिले के कोपर्डी गांव में एक नाबालिग की गैंगरेप कर उसकी निर्मम हत्या के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।
गडकरी की खट्टर को नसीहत : अधिकारियों की बातों में ना आए, सख्‍त फैसला लें

गडकरी की खट्टर को नसीहत : अधिकारियों की बातों में ना आए, सख्‍त फैसला लें

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सख्‍त होने की नसीहत दी है। गडकरी ने कहा है कि अधिकारियों की बातों में अाने की बजाए मनोहर लाल उनके साथ सख्‍ती से पेश आएं। मंत्री ने यह भी कहा कि मैं भी निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों से साफ कहता हूं कि काम में गलती करोगे तो बुलडोजर के नीचे दबा दूंगा।
हरियाणा में 'मिशन बिरयानी' से मुख्यमंत्री मनोहर लाल नाराज हुए

हरियाणा में 'मिशन बिरयानी' से मुख्यमंत्री मनोहर लाल नाराज हुए

ईद से ठीक पहले हरियाणा में चलाए गए मिशन बिरयानी से मुख्यमंत्री मनोहर लाल नाराज हो गए हैं। कांग्रेस, इनेलो और अल्पसंख्यक समुदाय के विरोध के बाद जहां केंद्र की भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ गईं, वहीं प्रदेश की मनोहर लाल सरकार को जवाब देना भारी हो गया है। गो सेवा आयोग के निर्देश पर शुरू किए गए मिशन बिरयानी से प्रदेश सरकार ने खुद को पूरी तरह से अलग कर लिया है।
पहले पोस्टर फटे फिर कुर्सियां टूटीं शाह की सभा में

पहले पोस्टर फटे फिर कुर्सियां टूटीं शाह की सभा में

सूरत में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा में हार्दिक पटेल के समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। पाटीदार राजस्वी सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हार्दिक समर्थको का जमकर विरोध सामना करना पड़ा।
गुलजारी लाल नंदा और मोरारजी भी राम मंदिर निर्माण के पक्ष में थे : कटियार

गुलजारी लाल नंदा और मोरारजी भी राम मंदिर निर्माण के पक्ष में थे : कटियार

भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा पीछे नहीं छूटा है और राम के बिना विकास होना संभव नहीं है। कटियार ने कहा कि हमें राम मंदिर मामले के हल के लिए अदालत के फैसले का इंतजार है,लेकिन इसमें बहुत देर हो रही है। उन्होंने इस मुद्दे के सामाजिक हल की भी बात कही।
राजन के अधूरे काम को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी डॉ. पटेल पर

राजन के अधूरे काम को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी डॉ. पटेल पर

भारतीय रिजर्व बैंक के नये गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के सामने अपने पूर्ववर्ती रघुराम राजन के अधूरे एजेंडे को पूरा करने की महत्ती जिम्मेदारी होगी। इस अधूरे काम में बैंकों की गहरी शल्यक्रिया तथा मुद्रास्फीति के खिलाफ लड़ाई जीतना शामिल है।
गुजरात दंगों का लाभ उठा कर मोदी बन गए प्रधानमंत्री: हार्दिक पटेल

गुजरात दंगों का लाभ उठा कर मोदी बन गए प्रधानमंत्री: हार्दिक पटेल

गुजरात में पटेल आरक्षण के लिए आंदोलन करने वाले हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य में हुए 2002 के दंगों के विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए गए पटेल समुदाय के युवाओं को रिहा किया जाए। पटेल ने अपने पत्र में कहा है, सभी जानते हैं कि मोदी 2002 दंगे का लाभ उठाकर पहले मुख्यमंत्री और बाद में देश के प्रधानमंत्री बने हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement