अब तक तथाकथित नेताओं के मुंह से ही किसी को पाकिस्तान भेजने संबंधी बयानबाजी सुनने को मिलती थी। लेकिन कल देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से इसी तरह बुरे बर्ताव का मामला सामने आया है।
देश में बड़े हमले की साजिश रच रहे चार संदिग्ध आतंकवादियों को आज पांच राज्यों की पुलिस टीमों ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
मेरठ-लखनऊ राज्य रानी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे आज सुबह उत्तर प्रदेश में रामपुर के पास पटरी से उतर गए। इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की खबर है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।
अभिनेत्री शबाना आजमी ने नई दिल्ली में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अपनी निजी कार छोड़ दिल्ली मेट्रो से यात्रा की। शबाना ने ट्विटर पर दिल्ली मेट्रो यात्रा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा एक जरूरी अपॉइनमेंट पर समय पर पहुंचने के लिए हवाइअड्डे से दिल्ली मेट्रो की यात्रा कर रही हूं। यह बेहद साफ सुथरी है।
योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में मजनुओं को लाठी से सरेआम थूरने वाली लड़की का वीडियो अभी खासा वायरल हो रहा है। घटना शहर में 1090 नाम से प्रसिद्ध चौराहे पर हुई है। दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ मनचले स्कूटर पर जा रही उस महिला पर अश्लील फब्तियां कसते हुए उसका पीछा करते आ रहे थे।
जाट आरक्षण की आग अब हरियाणा से राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। 20 मार्च को जाट आरक्षण आंदोलन को को लेकर दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके बाद दिल्ली में बाहर से आने वाले लोगों को आई-कार्ड दिखाना होगा। इतना ही नहीं रविवार रात 8 बजे के बाद कई मेट्रो स्टेशन बंद भी कर दिए जाएंगे।
सामूहिक बलात्कार के आरोप में वांछित सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गायत्री प्रजापति के तीन साथियों को आज लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति मामले में सहअारोपी हैं।
यूपी के चुनाव नतीजे में हर जगह भाजपा का भगवा लहरा रहा है। भाजपा के नंबर दो नेता राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भी भाजपा बाजी मार ली है। भाजपा को ऐसी जीत मिली है जिसकी उम्मीद बहुतों को नहीं थी।