Advertisement

Search Result : "रेप विक्टिम"

एमपी मेंं 'अच्‍छे दिन', रेप पर राजीनामा नहीं किया तो महिला की उंगलियां काट दी

एमपी मेंं 'अच्‍छे दिन', रेप पर राजीनामा नहीं किया तो महिला की उंगलियां काट दी

मध्‍य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर लुहरगुंवा गांव में बलात्कार के एक 45 वर्षीय आरोपी ने पीड़ित महिला के एक हाथ की उंगलियों को इसलिये काट डाला क्योंकि उस महिला ने बलात्कार के मामले में उससे राजीनामा करने से इनकार कर दिया।
जज्‍बा : बुलंदशहर की पीड़िता बनना चाहती है आईपीएस अफसर

जज्‍बा : बुलंदशहर की पीड़िता बनना चाहती है आईपीएस अफसर

जनमानस को झकझोर देने वाले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर कांड में दुष्‍कर्मियों का शिकार हुई 14 साल की पीड़िता ने कहा है कि वह आर्इपीएस अफसर बनना चाहती है। पुलिस के दो काउंसलरों से पीड़िता ने अपने मन की बात कही लेकिन गैंग रेप के बाद उसकी मानसिक अवस्‍था कैसी है इसकी स्‍टडी की जा रही है।
अगर आजम खान की बेटी होती तो क्या वे ऐसा बयान देते : पीड़ित परिजन

अगर आजम खान की बेटी होती तो क्या वे ऐसा बयान देते : पीड़ित परिजन

यूपी सरकार में शहरी विकास मंत्री आजम खान बुलंदशहर गैंगरेप पर बयान देकर विवादों में आ गए हैं। आजम खान ने इस बलात्‍कार की घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया है। जिसके बाद आजम पर निशाना साधा जा रहा है। पीड़ित परिवार ने भी आजम के इस बयान को हताश करने वाला बताया है।
रेप केस में फंसे भाजपा नेता हरक सिंह रावत

रेप केस में फंसे भाजपा नेता हरक सिंह रावत

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत रेप केस में फंस गए हैं। 32 साल की एक महिला ने सफदरजंग थाने में रावत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रावत कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए थे।
'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक महमूद फारूकी रेप के मामले में दोषी करार

'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक महमूद फारूकी रेप के मामले में दोषी करार

दिल्ली की एक अदालत ने फिल्म 'पीपली लाइव' के सह निर्देशक महमूद फारुकी को एक अमेरिकी महिला से बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया है। फारूकी की सजा पर 2 अगस्त को अदालत फैसला करेगी।
आमिर बोले, रेप पीड़िता संबंधी सलमान की टिप्‍पणी संवेदनहीन और दुर्भाग्‍यपूर्ण

आमिर बोले, रेप पीड़िता संबंधी सलमान की टिप्‍पणी संवेदनहीन और दुर्भाग्‍यपूर्ण

बाॅलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के अनुसार सलमान खान ने पिछले दिनों बलात्कार को लेकर जो टिप्पणी की थी वह वाकई संवेदनहीन और दुर्भाग्‍यपूर्ण है। आमिर ने अपनी फिल्म दंगल का पोस्टर जारी होने के मौके पर कहा, मैं वहां मौजूद नहीं था लेकिन मीडिया की खबरोंं को देखते हुए लगता है कि उन्होंने जो कुछ कहा, वह संवेदनहीन और दुर्भाग्‍यपूर्ण था। मुझे एेसा लगता है।
राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने रेप संबंधी बयान पर सलमान को 8 जुलाई को किया तलब

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने रेप संबंधी बयान पर सलमान को 8 जुलाई को किया तलब

रेप पीड़िता के अनुभव को लेकर अभिनेता सलमान खान फंसते नजर आ रहे हैं। राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने बलात्कार संबंधी टिप्पणी के संबंध में सलमान खान को आठ जुलाई को तलब किया।
निर्भया फंड जुबानी जमाखर्च जैसा, राष्ट्रीय मुआवजा नीति बनाएं: कोर्ट

निर्भया फंड जुबानी जमाखर्च जैसा, राष्ट्रीय मुआवजा नीति बनाएं: कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह बलात्कार पीड़ितों को पर्याप्त राहत मुहैया कराने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाए। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि निर्भया कोष जैसा एक अलग कोष बनाना पर्याप्त नहीं है और यह जुबानी जमाखर्च जैसा है।
मुजफ्फरनगर: फिर एक महिला से रेप कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

मुजफ्फरनगर: फिर एक महिला से रेप कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक और विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर बलात्‍कार कर पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का सामने आया है।
निर्भया कांडः निगहबानी की कमी से बनते अपराधी बच्चे

निर्भया कांडः निगहबानी की कमी से बनते अपराधी बच्चे

निर्भया बलात्कार कांड के नाबालिग मुजरिम के बाल सुधार गृह से 21 दिसंबर को छूटने के बाद भी उस मसले पर बहस जारी है और नए बाल अपराध कानून को लेकर मशक्कत चल रही है। इस संबंध में इस संवाददाता को उस समय का एक प्रसंग याद रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement