पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में कुछ लोगों ने दो महिलाओं से कथित सामूहिक बलात्कार किया। इनमें से एक महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह मारा-पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर धमकी देने का आरोप लगाने वाले आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में बलात्कार का केस दर्ज किया गया है।
एक अमेरिकी शोधार्थी से कथित बलात्कार के मामले में जाने-माने संस्कृतिकर्मी और फिल्म 'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक महमूद फारुखी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नागौर में भीषण हिंसा, महाराष्ट्र में दलित युवक की हत्या, उत्तर प्रदेश में दलित महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया। देश भर में दलितों पर न सिर्फ हिंसा की घटनाओं में जबर्दस्त तेजी आई है, बल्कि घटनाओं को अंजाम भी बेहद नृशंस तरीके से दिया जा रहा है। इससे यह साफ होता है कि विकास की राह में सबको साथ लेकर चलने के तमाम दावों के साथ ही साथ उनके प्रति नफरत दिनोदिन बढ़ती जा रही है।
धार्मिक वैमनस्य के चलते एक भारतीय व्यक्ति पर हमला कर उसे एक सबवे ट्रेन के सामने धक्का देकर मारने वाली अमेरिकी महिला (33) को 24 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री योन योंग-चोल को नेता किम जोंग-उन का अनादर करने और उनसे वफादारी नहीं करने के कारण एंटी एयरक्राफ्ट फायर के जरिए गोला दागकर मौत की सजा दी गई है।
सलमान खान को हाई कोर्ट से मिली दो दिन की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में हाई कोर्ट से जमानत लेने के लिए सलमान खान के वकीलों पर झूठ बोलने के आरोप लगाए गए हैं।