Advertisement

Search Result : "रूपज्योति कुर्मी का इस्तीफा"

मन कर रहा है इस्तीफा दे दूं : आडवाणी

मन कर रहा है इस्तीफा दे दूं : आडवाणी

लोकसभा में पिछले करीब तीन सप्ताह से जारी गतिरोध पर वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का आक्रोश आज फिर से फूट पड़ा और उन्होंने कहा कि उनका तो इस्तीफा देने का मन कर रहा है। आडवाणी ने इसके साथ ही व्यथित स्वर में कहा कि नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा किए बिना यदि कल लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई तो संसद हार जाएगी और हम सब की बहुत बदनामी होगी।
पहले इस्तीफा दीजिए, फिर सरकार के खिलाफ बोलिए :  गोवा मुख्यमंत्री

पहले इस्तीफा दीजिए, फिर सरकार के खिलाफ बोलिए : गोवा मुख्यमंत्री

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने आज एमजीपी नेता और राज्य के परिवहन मंत्री सुदीन धवलीकर के हालिया बयान को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि नाखुश लोग अलग होने के लिए स्वतंत्र हैं। उनके इस बयान से भाजपा-एमजीपी गठबंधन के बीच का गतिरोध और बढ़ता दिख रहा है।
मुंबई: बुर्का हटाने के लिए कहे जाने पर शिक्षिका ने दिया नौकरी से इस्तीफा

मुंबई: बुर्का हटाने के लिए कहे जाने पर शिक्षिका ने दिया नौकरी से इस्तीफा

मुंबई के उपनगर कुर्ला में एक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने यह आरोप लगाते हुए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया कि उनकी नवनियुक्त वरिष्ठ के निर्देशों के कारण उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ समझौता किया जा रहा है।
जनमत संग्रह में हार के बाद इटली के पीएम का इस्तीफा

जनमत संग्रह में हार के बाद इटली के पीएम का इस्तीफा

इटली के प्रधानमंत्री मैटियो रेंजी ने आज तड़के घोषणा की कि संवैधानिक सुधार पर जनमत संग्रह में हार मिलने के बाद वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार चलाने का मेरा अनुभव यहीं समाप्त होता है।
नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर जॉर्ज यो ने क्यों दिया इस्तीफा

नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर जॉर्ज यो ने क्यों दिया इस्तीफा

नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के बाद नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे चांसलर जॉर्ज यो ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह विश्वविद्यालय की स्वायत्ता को प्रभावित किया जाना है।
स्वायत्तता हुई प्रभावित, नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर ने इस्तीफा दिया

स्वायत्तता हुई प्रभावित, नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर ने इस्तीफा दिया

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्‍य सेन के बाद नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे चांसलर जाॅर्ज यो ने शुक्रवार को यह कहते हुए पद से इस्तीफा दे दिया कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को प्रभावित किया जा रहा है क्योंकि उन्हें संस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नोटिस तक नहीं दिया गया।
अमरिंदर सिंह का लोकसभा से इस्तीफा स्वीकार

अमरिंदर सिंह का लोकसभा से इस्तीफा स्वीकार

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में कांग्रेस के उपनेता अमरिंदर सिंह का इस्तीफा आज स्वीकार कर लिया। स्पीकर ने कहा कि मैंने 23 नवंबर के प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिंह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी और सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा उन्हें सौंपा था।
टाटा की कंपनियों के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का मिस्त्री का इरादा नहीं : सूत्र

टाटा की कंपनियों के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का मिस्त्री का इरादा नहीं : सूत्र

टाटा समूह के चेयरमैन पद सेे हटाए गए साइरस मिस्त्री फिलहाल टाटा समूह में अपनी बाकी जगहों पर डटे हुए हैं और वह समूह की कारोबारी कंपनियों के चेयरमैन पद पर बने रहना चाहते हैं। इन कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स जैसे कई नाम शामिल जहां वह इस समय प्रमुख के पद पर हैं।
अखिलेश विधानसभा में बहुमत साबित करें या इस्तीफा दें : भाजपा

अखिलेश विधानसभा में बहुमत साबित करें या इस्तीफा दें : भाजपा

समाजवादी पार्टी में मची राजनीतिक उथल पुथल को भाजपा ने लूट के बंटवारे को लेकर मचा घमासान बताते हुए कहा कि सत्तारूढ दल अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिये यह नाटक रच रहा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि राज्य की अखिलेश सरकार अल्पमत में आ गयी है ऐसे में उसे किसी भी तरह का नीतिगत निर्णय करने से रोका जाना चाहिये।
प्रसार भारती सीईओ जवाहर सरकार का इस्तीफा मंजूर

प्रसार भारती सीईओ जवाहर सरकार का इस्तीफा मंजूर

यूपीए सरकार में नियुक्त किए गए प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद रविवार को फेसबुक पर यह जानकारी दी। सरकार ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 41.5 रोचक साल की नौकरी छोड़ने का वक्त आ गया है। सरकार ने भी मेरा इस्तीफा मंजूर कर लिया है। काम बहुत हुआ। अब न सरकारी काम न कोई निजी। अंततः मैं स्वतंत्र हूं और अब सिर्फ किताबें।