Advertisement

Search Result : "राष्‍ट्रीय परिषद"

फ्रांस के राष्‍ट्रपति का दावा, इस्‍लामिक स्‍टेट को खत्‍म कर देंगे

फ्रांस के राष्‍ट्रपति का दावा, इस्‍लामिक स्‍टेट को खत्‍म कर देंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद ने पेरिस में हुए हमलों को युद्ध की कार्रवाई बताते हुए कहा कि फ्रांस सीरिया में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट यानी आईएस के खिलाफ लड़ाई तेज करेगा और आईएस को खत्म करके ही दम लेगा।
पुतिन ने दिखाया आईना, 40 देशों से मिल रही आईएस को फंडिंग

पुतिन ने दिखाया आईना, 40 देशों से मिल रही आईएस को फंडिंग

पेरिस पर हुए हमले के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को लेकर प‍श्चिमी देशों के गुस्‍से के बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सनसनीखेज बयान दिया है। पुतिन ने कहा है कि इस्‍लामिक स्‍टेट को 40 देशों से फंडिंग मिल रही है, जिसमें जी-20 से जुड़े देश भी शामिल हैं। पुतिन ने दावा किया है कि आईएस को फंडिंग करने वाले देशों की पूरी जानकारी उनके पास मौजूद है।
विश्‍व हिंदू प‍रिषद के नेता अशोक सिंघल का निधन

विश्‍व हिंदू प‍रिषद के नेता अशोक सिंघल का निधन

राम जन्‍मभूमि आंदोलन के सूत्रधार और हिंदुत्‍ववादी विचारधारा को उभारने में अहम भूमिका निभाने वाले विश्‍व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल का गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
सोशल मीडिया पर सिंघल को भाजपा नेताओं की श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर सिंघल को भाजपा नेताओं की श्रद्धांजलि

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सोशल मीडिया पर उन्हें और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को एक साथ याद किया गया। गौरतलब है कि आज ही के दिन बाल ठाकरे का भी मुंबई में निधन हो गया था। ट्विटर के जरिये अशोक सिंघल को भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी-
पुरस्‍कारों की कद्र करें, विमर्श से जताएं असहमति: राष्‍ट्रपति

पुरस्‍कारों की कद्र करें, विमर्श से जताएं असहमति: राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि पुरस्‍कारों की कद्र करनी चाहिए, इन्‍हें संजोकर रखना चाहिए। भावनाओं में बहने के बजाय अपनी असहमति को बहस और विमर्श के जरिए व्‍यक्‍त करना चाहिए। राष्‍ट्रपति की इस बात को पुरस्‍कार वापसी मुहिम में जुटे लोगों को नसीहत भी माना जा रहा है।
कुंदन शाह, मिर्जा, अरुंधति‍ समेत 24 लोगों ने अवार्ड लौटाए

कुंदन शाह, मिर्जा, अरुंधति‍ समेत 24 लोगों ने अवार्ड लौटाए

देश में असहिष्णुता के माहौल को लेकर पुरस्‍कार वापसी का सिलसिला जारी है। अब जाने-माने फिल्‍म फ‍िल्‍मकार कुंदन शाह, निर्देशक सईद मिर्जा और प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय समेत 24 फिल्‍मकारों ने अपने राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार लौटाने का ऐलान किया है। इससे पहले दिबाकर बनर्जी और आनंद पटवर्धन समेत 11 लोगों ने अभिव्‍यक्ति की आजादी और असहिष्‍णुता के मुद्दे पर अपने पुरस्‍कार लौटा दिए थे।
जीवन की कविताएं

जीवन की कविताएं

भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता से पहला कविता संग्रह-दूसरे दिन के लिए प्रथम कृति प्रकाशन माला के अंतर्गत चयनित एवं प्रकाशित। दूसरा कविता संग्रह-पदचाप के साथ बोधि प्रकाशन, जयपुर से प्रकाशित। कुछ कहानियां भी।
असहिष्णुता के खिलाफ वैज्ञानिकों ने राष्‍ट्रपति को लिखा पत्र

असहिष्णुता के खिलाफ वैज्ञानिकों ने राष्‍ट्रपति को लिखा पत्र

कन्नड़ विचारक एमएम कलबुर्गी की हत्या सहित असहिष्णुता की घटनाओं पर चिंता जताते हुए वैज्ञानिकों के एक समूह ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से उपयुक्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकारों से मानवता विरोधी और सभ्यता विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील भी की है।
छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं लेकिन देश एकजुट रहेगा: भागवत

छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं लेकिन देश एकजुट रहेगा: भागवत

दादरी में एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डालने जैसी घटनाओं पर देश में पैदा आक्रोश के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि बढ़ा-चढ़ा कर पेश की गई छोटी-छोटी घटनाएं हिंदू संस्कृति को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।
पखवाड़े में दूसरी बार राष्‍ट्रपति ने असहिष्‍णुता पर जताई चिंता

पखवाड़े में दूसरी बार राष्‍ट्रपति ने असहिष्‍णुता पर जताई चिंता

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस बात की गंभीर आशंका जताई कि देश में सहिष्णुता और असहमति को स्वीकार करने की प्रवृत्ति समाप्त हो रही है। पिछले पंद्रह दिनों के अंदर यह दूसरा मौका है जब राष्‍ट्रपति ने सहिष्‍णुता और बहुलता पर जोर दिया है। उन्‍होंने कहा कि आत्मसात करना भारतीय समाज की विशेषता है। हमारी सामूहिक क्षमता का उपयोग समाज में बुरी ताकतों के खिलाफ संघर्ष में किया जाना चाहिए। दुर्गा पूजा समारोहों की पूर्व संध्या पर राष्‍ट्रप‍ति ने उम्मीद जताई कि सभी सकारात्मक ताकतों के समागम वाली महामाया असुरों और विभाजनकारी ताकतों का नाश कर देंगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement