बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर आरक्षण-विरोधी मानसिकता के तहत काम करने तथा इस मामले में लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
चीन ने जैश-ए-मोहम्मद के नेता मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल कराने की भारत की कोशिश को रोकने को लेकर भारत द्वारा लगाए गए दोहरे मापदंड के आरोपों को असत्य बताकर खारिज कर दिया और कहा कि उसने मामले पर फैसला करने में एक उचित, वस्तुनिष्ठ और पेशेवर रुख अपनाया।
भारत की उम्मीदों को झटका देते हुए चीन ने अंतत: जैश ए मोहम्मद प्रमुख और पठानकोट हमले के षडयंत्रकर्ता मसूद अजहर का नाम संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित आतंकियों की सू़ची में शामिल करने के प्रस्ताव को आज अवरूद्ध कर दिया। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने चीन पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि वैश्विक संस्था समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें पैदा कर रहा है। ट्रंप ने फ्लोरिडा में बताया किसंयुक्त राष्ट्र में इतनी अधिक क्षमताएं हैं लेकिन वह अपनी क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल नहीं कर रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नोटबंदी पर विपक्ष के सवालों के जवाब दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्र के नाम उनका संबोधन शाम साढ़े सात बजे प्रसारित होगा।
संस्थापक पं. जगतराम आर्य की जयंती/स्थापना-दिवस पर हुई किताबघर प्रकाशन की संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपना देश और मीडिया विषय पर जोरदार बहस की। ‘सवाल’ को ले कर ‘हल्का बवाल’ भी हुआ। पांडुलिपि पर दिया जाने वाला आर्य स्मृति सम्मान इस बार नहीं दिया जा सका।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने भारत एवं पाकिस्तान के बीच हालिया महीनों में नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए दोनों देशों से वार्ता के जरिए आपसी मतभेद सुलझाने एवं संयम बरतने की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र के निवर्तमान :निवर्तमान: महासचिव बान की मून ने सभी देशों का आवान कर कहा है कि वह मानव तस्करी के मामलों की जांच करें और उन पर अभियोग चलाएं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों में सर्वाधिक संवेदनशील और पीडि़त महिलाएं, बच्चे और शरणार्थी हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने जलवायु परिवर्तन से मुकाबले पर पीछे नहीं हटने पर जोर देते हुए दुनिया के नेताओं से अपील की है कि वे पेरिस में हुए ऐतिहासिक समझौते का समर्थन और पालन करें।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ ने एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने मोदी के स्किल इंडिया प्रोग्राम की खिल्ली उड़ाते हुए कहा आज मोदी जिस स्किल इंडिया की बात कर रहे हैं वो हम 10 साल पहले कर चुके हैं।