राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा और आरएसएस को महिला विरोधी बताया है। खुद को सच्चा हिंदू बताते हुए उन्होंने कहा भाजपा भगवान राम के साथ मां सीता का नाम नहीं लेती।
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलाजी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के करोलबाग स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में आयोजित ट्रेंड ओ रैंप– ए फैशन एंड आर्ट शो में संस्थान के करीब 500 छात्रों ने फैशन की विभिन्न थीमों पर आधारित फैशन एवं आर्ट संबधी कलात्मक प्रस्तुतियां दीं।
शिवसेना ने आज कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय देश में सत्ता का दूसरा केंद्र बन गया है। सामना के संपादकीय में पार्टी ने फिर दोहराया कि वह राष्ट्रपति पद के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा और किसी को उपयुक्त नहीं मानती।
काफी समय से लंबित पड़ा राष्ट्रीय खेल विकास विधेयक मानसून सत्र में संसद में पेश होगा और खेलमंत्री विजय गोयल ने चेताया है कि इसका पालन नहीं करने पर राष्ट्रीय खेल महासंघों को सरकार से कुछ नहीं मिलेगा।
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों को क्रांतिकारी करार देते हुए लोगों से 2019 में उनकी सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज भाजपा नेता तरुण विजय के दक्षिण भारतीय लोगों पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या भाजपा और आरएसएस के सदस्य ही भारतीय हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ओलंपियन असलम शेर खान ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को टक्कर देने के लिए वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर ‘राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ’ (आरसीएसएस) बनायेंगे।
बदलती परिस्थितियों में शाखा को मजबूत बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की कवायद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ट्विटर, फेसबुक समेत सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खासा जोर देना शुरू किया है और हाल ही में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने शीर्ष वैचारिक निकाय प्रज्ञा प्रवाह का दायित्व जे नंद कुमार को सौंपा है।