Advertisement

Search Result : "राष्ट्रीय पुरस्कार"

ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ्लिन का इस्तीफा

ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ्लिन का इस्तीफा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन ने रूस के साथ संबंधों के आरोपों के मद्देनजर आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आरोप है कि अमेरिकी राष्ट्रपत‌ि के शपथ ग्रहण से पहले फ्लिन ने रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों पर रूसी राजदूत के साथ चर्चा की थी।
मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिये राष्ट्रीय नीति तैयार की जाए: न्यायालय ने केंद्र से कहा

मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिये राष्ट्रीय नीति तैयार की जाए: न्यायालय ने केंद्र से कहा

उच्चतम न्यायालय ने मानसिक बीमारियों से ग्रस्त लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी देने की बजाय उनके लिए एकीकृत राष्टीय नीति तैयार करने पर आज जोर दिया। प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, न्यायमूर्ति एन वी रमण और न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड की खंडपीठ ने वकील जी के बंसल की जनहित याचिका का दायरा बढाते हुये इस संबंध में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा है। जनहित याचिका में उत्तर प्रदेश के विभिन्न मानसिक रोगी अस्पतालों से करीब 300 व्यक्तियों को छुट्टी का मामला उठाते हुए आरोप लगाया गया था कि उपचार के बावजूद वे अभी भी अस्पतालों में हैं और इनमें से अधिकांश समाज के गरीब तबके के हैं।
सत्यार्थी के घर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, नोबेल प्रशस्तिपत्र बरामद

सत्यार्थी के घर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, नोबेल प्रशस्तिपत्र बरामद

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति, प्रशस्तिपत्र और जेवरातों की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सत्यार्थी का घर दक्षिण पूर्व दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित है।
समाज में समन्वय के आदर्श सूत्र गढ़ते हैं तुलसीदास—शेखर सेन

समाज में समन्वय के आदर्श सूत्र गढ़ते हैं तुलसीदास—शेखर सेन

'तुलसीदास रामचरित मानस में सामाजिक संबंधों में श्रेष्ठता की परिकल्पना के साथ राज्य के रूप में रामराज्य, परिवार के लिए आदर्श पुत्र, भाई, पति आदि सभी के रूप में एक उच्चतम आदर्श की कल्पंना करते हैं।' साहित्य अकादेमी के तुलसीदास : एक पुन:पाठ राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन के अंतिम सत्र की अध्यक्षता करते हुए संगीत नाटक अकादेमी के अध्यक्ष, शेखर सेन ने तुलसीदास को संसार का सर्वश्रेष्ठ कवि बताया। कहा कि वे अपने अराजक समय में समाज के लिए समन्वय के आदर्श सूत्र गढ़ते हैं।
कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका की चोरी

कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका की चोरी

सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित घर से चोरों ने उनके नोबेल पुरस्कार की अनुकृति सहित कई बहुमूल्य सामान चुरा लिए। सत्यार्थी का घर कालकाजी के अरावली अपार्टमेंट में है। इस घटना की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। चोरी गए सामान में सत्यार्थी के पुश्तैनी गहनों के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा दिए गए सम्मान शामिल हैं।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार चौथे दिन बंद रहा, घाटी में फिर बर्फबारी

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार चौथे दिन बंद रहा, घाटी में फिर बर्फबारी

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण सोमवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। कश्मीर घाटी में ऊंचाई पर स्थित इलाकों में रातभर बर्फबारी हुई।
नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं ने ट्रंप के नफरत भरे भाषण की निंदा की

नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं ने ट्रंप के नफरत भरे भाषण की निंदा की

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज हस्तियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रवासियों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों की एकस्वर में निंदा की।
उस्ताद इमरत खान ने ठुकराया पद्मश्री पुरस्कार

उस्ताद इमरत खान ने ठुकराया पद्मश्री पुरस्कार

मशहूर सितार एवं सुरबहार वादक उस्ताद इमरत खान ने पद्मश्री पुरस्कार ठुकरा दिया क्योंकि यह उन्हें बहुत देर से दिया जा रहा और उनकी विश्वव्यापी शोहरत और योगदान के अनुरूप नहीं है।
भागवत के कार्यक्रम से पहले बांटे परचे

भागवत के कार्यक्रम से पहले बांटे परचे

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में बैतूल में होने वाले हिन्दू सम्मेलन के पहले आदिवासी तबके के बीच बंटे परचे ने सियासत गरमा दी है। इस परचे में आदिवासी समाज से हिन्दू सम्मेलन से दूरी रखने की अपील की गई है।
‘बेलगाम घोड़ा’ को पुरस्कार, एनबीटी निकालेगा बाल-साहित्य समाचार

‘बेलगाम घोड़ा’ को पुरस्कार, एनबीटी निकालेगा बाल-साहित्य समाचार

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और नेशनल बुक ट्रस्ट के संपादक पंकज चतुर्वेदी और चिकित्सक डा. प्रदीप शुक्ल को उन‌की कुतियों क्रमशः बेलगाम घोड़ा और गुल्लू का गांव के लिए वर्ष 2016 के हरिकृष्ण देवसरे बाल-साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। न्यास ने देवसरे बाल-साहित्य समाचार-पत्र निकालने की घोषणा भी की।
Advertisement
Advertisement
Advertisement