Advertisement

Search Result : "राष्ट्रीय खेल"

रैना की टीम ने लगाई हैट्रिक

रैना की टीम ने लगाई हैट्रिक

आरोन फिंच के नाबाद अर्धशतक की मदद से गुजरात लायंस ने शनिवार को आईपीएल के बेहद रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज घरेलू मैच में दूसरी बार नाकाम रहे और आठ विकेट पर सिर्फ 143 रन बना सके।
‘नहीं मिल सकती राष्ट्रपति की कारों की जानकारी’

‘नहीं मिल सकती राष्ट्रपति की कारों की जानकारी’

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल में लाई जाने वाली कारों के निर्माण, मॉडल नंबर और रजिस्ट्रशन नंबर की जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है और इस तरह की जानकारी सार्वजनिक करने से देश के प्रथम नागरिक के लिए खतरा हो सकता है। मंत्रालय ने जिस सूचना को देने से मना कर दिया है वह अपुष्ट सूत्रों के हवाले से सोशल मीडिया पर उपलब्ध है।
सम-विषम योजना के दूसरे चरण की कल होगी असली परीक्षा

सम-विषम योजना के दूसरे चरण की कल होगी असली परीक्षा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सम-विषय के दूसरे चरण की असली परीक्षा कल से शुरू होनी है, जब सभी स्कूल और कार्यालय खुल जाएंगे। साथ ही अपनी मांगों को लेकर ऑटो, टैक्सी संघ के हड़ताल के आयोजन से भी सार्वजनिक परिवहन पर लोगों का खासा जोर रहेगा। दूसरे चरण को 15 अप्रैल से दो सप्ताह के लिए लागू किया गया है।
नीतीश ने किया संघ मुक्त भारत का आह्वान

नीतीश ने किया संघ मुक्त भारत का आह्वान

जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संघ मुक्त भारत की आज बात करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए गैर भाजपा दलों के एकजुट होने की अपील की। गौरतलब है कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था।
संविधान जिंदा दस्तावेज है पत्‍थर पर खुदा स्मृति चिह्न नहीं: प्रणव

संविधान जिंदा दस्तावेज है पत्‍थर पर खुदा स्मृति चिह्न नहीं: प्रणव

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज भोपाल के राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी में सुप्रीम कोर्ट के जजों की चौथी रीट्रीट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने देश के प्रधान न्यायाधीश एवं अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों को इस रीट्रीट के आयोजन पर बधाई दी जिसके जरिये देश के सामने मौजूद चुनौतियों के साथ-साथ न्यायिक विवादों और निर्णयों के वैश्विक और पारदेशिक तत्वों पर विचार-विमर्श का मौका उपलब्‍ध होता है।
मलेशिया को हराकर भारत अजलन शाह कप के फाइनल में

मलेशिया को हराकर भारत अजलन शाह कप के फाइनल में

भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान मलेशिया को करो या मरो के मैच में 6-1 से हराकर सातवीं बार सुल्तान अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत को कल होने वाले फाइनल में प्रवेश के लिए हर हालत में आखिरी राउंड राबिन लीग मैच जीतना था। पांच बार के चैम्पियन भारतीय टीम मलेशिया को हराकर अंकतालिका में गत चैम्पियन न्यूजीलैंड से आगे रही।
रामबहादुर राय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के चेयरमैन

रामबहादुर राय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के चेयरमैन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के बोर्ड को नया प्रमुख मिल गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने इस पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय के नाम की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसे राजनैतिक उठापटक के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
कोलकाता को हरा मुंबई ने खोला खाता

कोलकाता को हरा मुंबई ने खोला खाता

रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा ईडन गार्डन्स मैदान पर एक और जबर्दस्त पारी खेली जिससे मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने आज कोलकाता नाइटराइडर्स को छह विकेट से हराकर नौवें इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत की राह पकड़ी।
म्यांमार में भूकंप के तेज झटके, दिल्ली सहित पूर्वी भारत भी दहला

म्यांमार में भूकंप के तेज झटके, दिल्ली सहित पूर्वी भारत भी दहला

बुधवार की शाम एक ही हफ्ते में दूसरी बार भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भारत-म्यांमार सीमा के निकट बताया गया है जिसके झटके दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर-पूर्व, कोलकाता,पटना, लखनऊ के अलावा भारत के कई जगहों पर महसूस किए गए।
हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 5-1 से रौंदा

हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 5-1 से रौंदा

भारत ने दबदबा बनाते हुए 25वें सुल्तान अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट के राउंड रोबिन लीग मैच में आज कुआलालंपुर में पाकिस्तान को 5-1 से हराकर अपनी इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ छह साल में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। नई दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 7-4 की जीत के बाद यह भारत की यह सबसे बड़ी जीत है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement