भारतीय विदेश सेवा के 1975 बैच के अफसर रहे विवेक काटजू के अनुसार, 'कोई भी राजनीतिक दल भारत में सत्ता में आए, वह कश्मीर को लेकर ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करेगा। कश्मीर का मसला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। कश्मीर के विभिन्न इलाकों में अलग तरह का धार्मिक झुकाव दिखता है लेकिन कोई भी राजनीतिक दल घाटी में या पूरे जम्मू एवं कश्मीर में किसी तरह के ध्रुवीकरण की कोशिश नहीं करेगा।’
महात्मा गांधी की पोती तारा गांधी को शांति को बढ़ावा देने, एकता, संस्कृति, शिक्षा और विकास में उनके योगदान के लिए फ्रांस के शीर्ष सम्मानों में से एक द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स से नवाजा गया है।
गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद रोबिन उथप्पा के अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आज यहां किंग्स इलेवन पंजाब को छह विकेट से हरा दिया।
काबुल के मध्य में आज तालिबान आतंकियों ने आत्मघाती विस्फोट किया जिसके चपेट में आकर 28 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी भी हुई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान भेजने के लिए चार अनुरोध पत्र (एलआर) तैयार किए हैं, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद के उन चार आतंकवादियों के पते शामिल हैं जिन्होंने इसी साल जनवरी में पठानकोट स्थित भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हमला किया था।
आईपीएल के नवें संस्करण में रविवार की रात दो टीमों के लिए हौसला बढ़ाने वाली थी। पिछले आईपीएल संस्करणों में पुछल्ली टीमों में गिनी जाने वाली दो टीमों ने दो धुरंधरों को धूल चटा दी।
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि पूरी दुनिया में चल रही ट्वेंटी20 लीग पैसे के प्रति निष्ठा को प्रोमोट कर रही हैं जिसने किसी भी देश के लिए क्रिकेट के सभी तीनों प्रारूपों में सही संतुलन बिठाना असंभव कर दिया है। वॉ को हालांकि लगता है कि भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड इस संतुलन को सही रखने में सबसे करीब हैं।
बरिंदर सरन की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद कप्तान डेविड वार्नर के अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में आज यहां मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की।
आस्ट्रेलिया के हाथों शनिवार को 4-0 से पराजय झेलने के बाद भारतीय हाकी टीम को 25वें सुल्तान अजलन शाह कप में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा जो टूर्नामेंट में छह साल में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।