बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपने दलों के प्रत्याशी हो सकते हैं। बिहार से राज्यसभा के लिए पांच और विधानपरिषद की सात सीटों के लिए 10 और 11 जून को चुनाव होने हैं। मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के भरोसेमंद सतीश चंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई है।
कांग्रेस सरकार ने जब भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और सिने अभिनेत्री रेखा को राज्यसभा का सदस्य नामजद किया था, तो भाजपा के कुछ नेताओं सहित एक वर्ग ने सवाल उठाए थे। सदन में अधिकांश दिनों उनकी अनुपस्थिति और व्यासायिक विज्ञापनों तथा रंगारंग कार्यक्रमों में भागीदारी पर भी सवाल उठने से कांग्रेस नेताओं की किरकिरी हुई।
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को लेकर भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के विवादास्पद बयानों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह राजन के समर्थन में आ गए हैं।
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में पार्टी छोड़ से चुके अमर सिंह का नाम भी शामिल है। जारी सूची में मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा का नाम नहीं है।
दिल्ली में नगर निगमों के 13 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी को सिर्फ 3 सीटें मिली हैं। हालांकि नतीजे दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए भी खास अच्छे नहीं रहे।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 13 वार्डो के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। उपचुनाव में छह लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जहां त्रिकोणीय मुकाबले में 95 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की सीटों के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक सात सदस्यों को राज्यसभा में भेज सकती है ऐसे में कई लोग सपा की आेर भी टकटकी लगाए बैठे हैं। सपा से बेनी प्रसाद वर्मा को राज्यसभा भेजा जाना जहां तय हो चुका है वहीं कुछ नामों को लेकर मंथन चल रहा है।