जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में अख्तर बी नाम की 35 साल की महिला की मौत हो गई। गोलीबारी में उसका पति मोहम्मद हनीफ (40) घायल हो गया।
सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से 12 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया है। वह पाक के कब्जे वाले कश्मीर का निवासी है और नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गया था। सेना को आशंका है कि पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर आतंकवादियों ने उसे सेना के गश्त लगाने वाले मार्ग और घुसपैठ के रास्तों का पता लगाने के लिए यहां भेजा है।
लगता है भाजपा को देश के सारे चुनाव जीतने का वरदान सा मिल गया है। यूपी की रिकार्ड तोड़ जीत के बाद देशभर के उप चुनाव के परिणाम शायद इस ओर ही इशारा कर रहे हैं। परंपरागत दलीय व्यवस्था के बीच देश की राजधानी दिल्ली में वैकल्पिक राजनीति का चेहरा बनकर उभरे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी इस बार भाजपा ने पटखनी दे दी है। दिल्ली की पंजाबी बाहुल्य राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा ने अपना विजय परचम तो लहराया है, यह भाजपा और मोदी के युग में कोई बड़ी बात नहीं हो सकती लेकिन यहां से सत्ताधारी आप के प्रत्याशी की जमानत का जब्त होना दिल्ली की राजनीति की एक दूसरी तस्वीर अवश्य पेश कर रहा है।
भारतीय व्यंजनों की बात करें तो इसमें हर वो बात है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यंजनों के मामले में सबसे आगे रख सकता है। पूरी दुनिया के व्यंजनों के शौकीन लोगों को भारतीय जायका काफी भाता है और यही वजह है कि यह चीनी व्यंजनों की तुलना में लगातार लोकप्रिय हो रहा है।
आंद्रे रसेल और ब्रैड हाग की अगुआई में गेंदबाजों के कमाल के बाद बल्लेबाजों के धमाल से कोलकाता नाइट राइडर्स ने एकतरफा मुकाबले में आज यहां दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र में जीत के साथ शुरुआत की।