Advertisement

Search Result : "राजीव कुमार"

जम्मू कश्मीर: पुंछ में चौथा आतंकवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर: पुंछ में चौथा आतंकवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आज एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया। इसके साथ ही पुंछ में जारी अभियान में मारे गए कुल आतंकवादियों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है। हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है।
राजनीति में उतरे क्रिकेटर प्रवीण कुमार, सपा में हुए शामिल

राजनीति में उतरे क्रिकेटर प्रवीण कुमार, सपा में हुए शामिल

पिछले चार साल से भी अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत के लिए कुमार रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए।
भाजपा का आरोप, राजीव गांधी फाउंडेशन को नाइक ने चंदे के रूप में रिश्वत दिया

भाजपा का आरोप, राजीव गांधी फाउंडेशन को नाइक ने चंदे के रूप में रिश्वत दिया

भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) की ओर से 50 लाख रूपए का चंदा दरअसल एक रिश्वत थी ताकि उसकी देश-विरोधी गतिविधियों को ढंका जा सके।
कांग्रेस की संस्‍था नाइक को 50 लाख रुपये का चंदा वापस लौटाएगी

कांग्रेस की संस्‍था नाइक को 50 लाख रुपये का चंदा वापस लौटाएगी

युवाओं को आंतक के लिए भड़काने और गैरकानूनी ढंग से धर्मांतरण के आरोपों से घिरे इस्‍लामिक उपदेशक जाकिर नाइक की वजह से कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष सोनिया गांधी कठिनाई में घिर गई हैं। सोनिया गांधी की अगुवाई वाली संस्था राजीव गांधी फाउंडेशन को नाइक ने 50 लाख रुपये का चंदा दिया था। फाउंडेशन ने अब इसे लौटाने का फैसला किया है।
शहाबुद्दीन 11 साल बाद जेल से बाहर, साधा नीतीश पर निशाना

शहाबुद्दीन 11 साल बाद जेल से बाहर, साधा नीतीश पर निशाना

राजद के बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन आज शाही अंदाज में अपने समर्थकों और राजद कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत के बीच 11 साल बाद जेल से बाहर आए। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की तारीफ की लेकिन साफ किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बीच कभी अच्छे संबंध नहीं रहे।
प्रचंड के भारत दौरे से नेपाल की चीन नीति में `यू-टर्न’ के आसार

प्रचंड के भारत दौरे से नेपाल की चीन नीति में `यू-टर्न’ के आसार

दूसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पुष्प कुमार दहल प्रचंड 15 सितंबर से तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत आ रहे हैं। भारत और नेपाल के संबंधों को लेकर प्रचंड का एजेंडा कितना सकारात्मक होगा- यह सवाल राजनयिक और राजनीतिक गलियारों में शिद्दत से चक्कर काट रहा है। प्रचंड के पूर्ववर्ती के.पी. शर्मा ओली का चीन के प्रति झुकाव जगजाहिर रहा है। इस कारण नेपाल में भारत के प्रति दुर्भावना बढ़ी है। ऐसे में प्रचंड की प्राथमिक चुनौती भारत के साथ संबंधों की नीतियां दुरुस्त करना होगी।
खाट के साथ गन्ने के खेत का खतरा

खाट के साथ गन्ने के खेत का खतरा

राहुल गांधी को खाट-सभा की सलाह देने वाले पी के जैसे सलाहकारों को यह पता नहीं होगा कि गांवों में हरियाली खेती के आसपास खाट बिछाकर थोड़ा सुकून मिल सकता है, वहीं कुछ गड़बड़ होने पर गन्ने की खेती से निकलकर भागना घायल कर देता है।
अन्‍ना केजरीवाल पर बरसे, बोले क्‍या यही है स्‍वराज

अन्‍ना केजरीवाल पर बरसे, बोले क्‍या यही है स्‍वराज

संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर वैचारिक हमले किए हैं। लाेकपाल को लेकर भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाने वाले अन्ना हजारे ने पूछा है कि क्या यही केजरीवाल का स्वराज है?
मुंबई : दुष्कर्म के अारोपी की तुलना नेहरू-गांधी से, आशुतोष के खिलाफ शिकायत

मुंबई : दुष्कर्म के अारोपी की तुलना नेहरू-गांधी से, आशुतोष के खिलाफ शिकायत

राशन कार्ड बनवाने के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की तुलना महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू से करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रवक्‍ता आशुतोष के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है।
आम आदमी पार्टी ने संदीप कुमार को किया निलंबित

आम आदमी पार्टी ने संदीप कुमार को किया निलंबित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सीडी में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थित में नजर आने वाले मंत्री संदीप कुमार को निलंबित कर दिया। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्री पद से पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।